31 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमधर्म संस्कृतिमंदिर में दीवार गिरने से 8 श्रद्धालुओं की मौत; शोक जताते हुए...

मंदिर में दीवार गिरने से 8 श्रद्धालुओं की मौत; शोक जताते हुए पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान!

ज़रूरत है कि राज्य सरकारें ऐसे आयोजनों में बुनियादी संरचनात्मक तैयारियों को लेकर गंभीरता दिखाए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचा जा सके।

Google News Follow

Related

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित प्रसिद्ध श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के शुभारंभ के दौरान घटित दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। भारी बारिश के चलते मंदिर परिसर में एक दीवार गिर गई, जिससे श्रद्धालुओं की कतार में खड़े आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। इस हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए किंग जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनका बयान साझा करते हुए लिखा, “आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई मौतों से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।”

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी हादसे पर शोक जताते हुए लिखा, “श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी के चंदनोत्सव के दौरान दीवार गिरने से श्रद्धालुओं की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से हुई इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैंने वहां के हालात के बारे में जिला कलेक्टर और एसपी से बात की है। मैंने घायलों को इलाज मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। मैं समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं।”

घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), पुलिस और अन्य विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे से आठ शव बरामद किए गए। मौके पर भारी भीड़ और बारिश के बावजूद राहत कार्य तेजी से चलाया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी हादसे को “हृदय विदारक” बताते हुए श्रद्धालुओं की असामयिक मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद है कि भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को इस तरह दुखद तरीके से अपनी जान गंवानी पड़ी।”

ऐसे हादसे से चंदनोत्सव जैसा पावन पर्व मातम में बदल जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। अब ज़रूरत है कि राज्य सरकारें ऐसे आयोजनों में बुनियादी संरचनात्मक तैयारियों को लेकर गंभीरता दिखाए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें:

कोलकाता होटल अग्निकांड: सिस्टम की लापरवाही से हुई हत्या? पीएम मोदी ने घोषित किया मुआवजा!

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की आशंका? बौखलाए पाकिस्तान की बयानबाज़ी

लंदन की नीलामी में महराष्ट्र की जीत, मराठा योद्धा की तलवार लौटेगी भारत !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,193फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें