संजय राउत ने कहा, “राहुल गांधी पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं। हजारों छात्र, खासकर लड़कियां, इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और राहुल गांधी से बातचीत करेंगी।”
उन्होंने कहा, “पुणे ऐसी जगह है, यहां से स्वतंत्रता की चिंगारी भी निकली थी। यहां से छात्रों की गूंज उठेगी और पूरे देश में जाएगी, और इस वजह से भारतीय जनता पार्टी डर गई है।”
पुलिस द्वारा लगाई गई शर्तों पर राउत ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित नेता भी हैं।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 अगस्त 2026 को पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे के बीच आरटीओ चौक के पास एसएसपीएमएस कॉलेज ग्राउंड में निर्धारित है।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 17 जून 2026 को राजस्थान के कोटा शहर से की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बेरोजगारी जैसे युवाओं व छात्रों के मुद्दों को उठाना है।
