सीएम योगी ने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व निर्णायक नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कर्तव्य भवन में बने पहले बजट के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएम ने कहा कि बजट में नए व विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है।
सीएम योगी ने हर जनपद में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण, स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग व मैथ्स) संस्थानों की स्थापना और युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर से लैस सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे कार्यों के लिए बजट की सराहना की। सीएम ने कहा कि नौजवानों के लिए हर एक सेक्टर में अवसर उपलब्ध कराने के साथ जो व्यापक रिफॉर्म प्रस्तुत किए गए हैं, वे आम नागरिकों के जीवन को सहज व सरल बनाने में मदद करेंगे।
उन्होंने बजट प्रावधानों का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने में मददगार साबित होगा। यह युवाओं, महिलाओं, किसानों, उद्यमियों व आम नागरिकों के लिए नए अवसर प्रदान करने वाला बजट है। मध्यम वर्गीय परिवार समेत आम नागरिक बजट को बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रहा था।
सीएम योगी ने कहा कि यह बजट समाज के हर तबके (युवा, महिला, किसान, उद्यमी) को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो नए भारत को विकसित भारत की तरफ तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में प्रस्तुत करने वाला है।
आम बजट: गांधीनगर मार्केट में मिली-जुली प्रतिक्रिया, व्यापारियों ने बताया औसत!
