मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि यह अब एक फैशन बन गया है कि जहां भी एसआईआर होने वाली होती है, विपक्ष में बैठे लोग सच्चाई जाने बिना उसका विरोध शुरू कर देते हैं। बिहार में इसे प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था। कांग्रेस-राजद ने इसका विरोध जताया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।
शिवसेना नेता ने कहा कि तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कांग्रेस की सरकार विरोध कर रही है। कांग्रेस खुद वोट चोरी का मुद्दा उठाती है, लेकिन जब फर्जी मतदाताओं को निकालने की बात हो रही है तो विरोध क्यों कर रही है। एसआईआर वोटर लिस्ट को दुरुस्त और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक अच्छी प्रक्रिया है।
a
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ पर बातचीत काफी समय से चल रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय उत्पादों पर लगाए गए ऊंचे टैरिफ में कमी की घोषणा की, जो एक बहुत अच्छा कदम है। अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ का टंटा खत्म हो गया है। भारतीय उत्पादों पर अमेरिका अब 18 प्रतिशत ड्यूटी लगाएगा।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की दुखद निधन के बाद महाराष्ट्र शोक में डूबा हुआ है। विरोधी दल जानबूझकर इस दुर्घटना में साजिश ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। पूरी जांच डीजीसीए कर रही है। जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। अगर उसके बाद भी षड्यंत्र लगता है तो निश्चित तौर पर जांच होनी चाहिए।
