केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ज्ञान ही शक्ति है। हमारे समाज और देश में नवाचार, उद्यमिता, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, कौशल और सफल अभ्यास हमें यह ज्ञान देते हैं। अपने नवाचार और प्रौद्योगिकी के कारण, हम चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
गडकरी ने कहा कि मैं 11 साल तक परिवहन मंत्री रहा हूं। सड़कें सुधर रही हैं, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे देश में हर साल पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, और 1,80,000 मौतें होती हैं। इनमें से 66 प्रतिशत मौतें 18-34 वर्ष की आयु वर्ग में होती है।
वहीं,ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में हमने छोटे इकोनामिक मॉडल की गाड़ियों में छह एयरबैग की व्यवस्था लाई है, इसमें बहुत सुधार किए हैं। अच्छा प्रोडक्शन और उच्च गुणवत्ता के कारण जापान को पीछे कर हम तीसरे नंबर पर आए हैं। हम पांच साल में इसको पहले नंबर पर लेकर जाएंगे। ऑटोमोबाइल और रोड इंजीनियरिंग में काफी सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि हमने सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कानून भी बनाए हैं, गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इसके लिए कानून बनाए गए हैं, इसके साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
इसके अलावा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि जिनके परिजन सड़क दुर्घटना में जान गंवा देते हैं, अगर उनकी सहमति से मृतक का ऑर्गन डोनेट किया जाएंगा तो इससे अन्य लोगों को जीवनदान भी मिलेगा। यह समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। जो हमें करने चाहिए।
खतरों से निपटने को तकनीक-सेनाओं में समन्वय प्राथमिकता : सीडीएस चौहान!



