26 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमदेश दुनिया​भारत मुस्लिमों के पहले पैगंबर की जमीन’: ​इस्लाम सबसे पुराना मजहब -​​...

​भारत मुस्लिमों के पहले पैगंबर की जमीन’: ​इस्लाम सबसे पुराना मजहब -​​ मदनी ​

लगभग 12 सौ ई. से लेकर भारत की शीर्ष सत्ता पर ज्यादातर मुसलमान शासक ही हुए|हालांकि ऐसा नहीं है कि इससे पहले तक भारतीय सरजमीं पर इस्लाम धर्म का आगमन नहीं हुआ हो| देश में 1200 ई. के आसपास पहली मुस्लिम सत्ता स्थापित होने से लगभग 500 साल पहले ही यहां इस्लाम ने दस्तक दे दी थी|

Google News Follow

Related

जब से देश में हिंदु व सनातनी राष्ट्र घोषित करने की मांग तेज हुई है| और इसे लेकर हिंदु संतों, महात्माओं, धर्म गुरूओं, धर्मावलंबियों का एक बड़ा वर्ग भी एक स्वर से साथ खड़ा हुआ है| इसके बाद से देश में अन्य पंथ व समुदायों द्वारा हिंदु राष्ट्र घोषित करने पर बहस छिड़ गयी है| इसी क्रम में जमीयत-उलेमा-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी द्वारा इस्लाम धर्म को सबसे पुराना धर्म होने की बात कही जा रही है|
बात दें कि जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के मुखिया महमूद मदनी ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर जनसभा का आयोजन किया जा रहा है| इस दौरान मदनी ने इस्लाम को भारत का सबसे पुराना धर्म और भारत हमारा देश होने की बात कही गयी| यही नहीं,उन्होंने कहा कि आरएसएस संचालक मोहन भागवत और प्रधानमंत्री के नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश जितना उनका है उतना ही इस्लमा के मानने वालों का भी है|
आपको बात दें कि लगभग 12 सौ ई. से लेकर भारत की शीर्ष सत्ता पर ज्यादातर मुसलमान शासक ही हुए|हालांकि ऐसा नहीं है कि इससे पहले तक भारतीय सरजमीं पर इस्लाम धर्म का आगमन नहीं हुआ हो| देश में 1200 ई. के आसपास पहली मुस्लिम सत्ता स्थापित होने से लगभग 500 साल पहले ही यहां इस्लाम ने दस्तक दे दी थी|

गौरतलब है कि हजारों ईसा पूर्व भारत एक सनातन धर्म था|इसके बाद बाहर से कई आक्रांताओं द्वारा आक्रमण कर देश का शोषण और सनातनियों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के कई सबूत भी मिलते हैं |
इसके बावजूद  मदनी ने दिल्ली के रामलीला मैदान से कहा कि भारत मुस्लिमों की पहली मातृभूमि है
​और यह कहना कि इस्लाम भारत के बाहर से आया है गलत और तर्कहीन है|इस्लाम सभी धर्मों में सबसे पुराना धर्म बताते हुए कहा कि भारत हिंदी मुसलमानों के लिए सबसे अच्छा देश है| ​

मदनी ने यह भी​​ कहा है कि भारत खुदा के सबसे पहले पैगंबर अब्दुल बशर सईदाला आलम की जमीन है। भारत मुस्लिमों की पहली मातृभूमि है। इसलिए यह कहना कि इस्लाम बाहर से आया, पूरी तरह गलत और आधारहीन है। इस्लाम इसी देश का मजहब है। इस्लाम सभी धर्मों में सबसे पुराना महजब है। भारत हिंदी मुसलमानों के लिए सबसे अच्छा देश है।

मदनी यही​ नहीं रूके उन्होंने कहा कि वर्तमान​ में​ देश में नफरत का माहौल है। आधारहीन​ बातों को बड़ा-चढ़ाकर​ फैलाने का कार्य​​ तेजी से किया जा रहा है। ​उन्होंने अपने भाषण में सुप्रीम कोर्ट ​के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे लोगों का कोर्ट​ भी ​हौसला अफजाई कर रहा है​, जो देश व समाज के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं|
मदनी​ ने इस​ कार्यक्रम के माध्यम से मुस्लिमों के धर्म​ परिवर्तन को ​लेकर भी ​अपनी ​चिंता जताई गई। उन्होंने​ दिल्ली के रामलीला मैदान से ​ मुस्लिमों को गुमराह होने से बचाने के प्रयास करने की ​​बात पर​ भी जोर दिया|साथ ही महमूद मदनी ने इस्लामवादी युवाओं से हिंसा और जिहाद का रास्ता न अपनाने की भी बात कही।
यह भी पढ़ें-

अडानी ग्रुप में निवेश को लेकर एलआईसी प्रमुख का बड़ा बयान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,086फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें