2024 ​​की चुनावी बयार​: ममता बनर्जी का ऐलान, कहा,मैं, नीतीश कुमार और​…!

अब मैं, नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन सब साथ आ गए हैं​, जो लोग 275 से 300 सीटें पाने की डींग मार रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि राजीव गांधी के पास लोकसभा की 400 के करीब सीटें थीं​|​​ हालांकि, राजीव गांधी इसे संभाल नहीं पाए।

assam-targeting-bengal-residents-nrc-row-mamata-alleges

देश में 2024 के लोकसभा चुना​वि बयार बहने लगी​ हैं|​​ एक तरफ भाजपा​​ ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है|​​ लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल भी काफी सक्रिय हो गया है|​​ इसी के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘खेला होबे’ कहकर भाजपा​​ को हटाने का ऐलान किया है|​​ ममता बनर्जी ने फैसला किया है कि भाजपा​​ की हार की शुरुआत पश्चिम बंगाल से होगी|​ ​

अब मैं, नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन सब साथ आ गए हैं​, जो लोग 275 से 300 सीटें पाने की डींग मार रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि राजीव गांधी के पास लोकसभा की 400 के करीब सीटें थीं|​​ हालांकि, राजीव गांधी इसे संभाल नहीं पाए।

​ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि  ​लोकसभा के लिए 300 सांसदों को चुनने की बात करने वालों को 5 राज्यों की 100 सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा। ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग से डरने वालों को जनता की सरकार सबक सिखाएगी|​ ​
​इसी बीच बिहार में नीतीश कुमार ने हाल ही में भाजपा छोड़ राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई है| इसके बाद से नीतीश कुमार विपक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं| नीतीश कुमार ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और माकपा नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें-

हाजी अली दरगाह इलाके में लगाया जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा झंडा

Exit mobile version