नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण पूरी दुनिया में बहुत ही चिंताजनक हालात बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर वैश्वीकरण के इस दौर में भारत उससे अछूता हो, यह संभव नहीं है। लेकिन, पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने यह फैसला पूरी सावधानी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ लिया है, ताकि आम लोगों पर इसका बोझ न पड़े।
भाजपा सांसद ने कहा कि इस अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में भारत के जनसामान्य हितों को सुरक्षित रखते हुए व्यवस्थित और संवेदनशील तौर पर सरकार कार्य कर रही है।
सरकार के फैसले की सराहना करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि आज रामनवमी है, और मुझे लगता है कि पीएम मोदी ने श्रीराम के उन्हीं आदर्शों से प्रेरणा ली है, जिन्हें रामचरितमानस में तुलसीदास ने लिखा है।
विपक्ष के सवालों पर जवाब देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि उन्हें ध्यान में रखना चाहिए कि वे सिर्फ विपक्ष में नहीं हैं, वे कई राज्यों की सत्ता में भी हैं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में सरकार चला रही है। इसीलिए, उन्हें इस विपरीत परिस्थिति में टीम इंडिया के तौर पर काम करना चाहिए।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय!



