26 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम बंगाल में हिंदू माताओं-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं: मंगल पांडेय! 

पश्चिम बंगाल में हिंदू माताओं-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं: मंगल पांडेय! 

सीएम ममता बनर्जी को गुस्सा इस बात का है कि वे पश्चिम बंगाल में जाकर जनविरोधी नीतियों और कार्यक्रम, खासतौर पर जनता के विरोध में काम कर रहे घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं| 

Google News Follow

Related

सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) शासित पश्चिम बंगाल में सियासी बयानबाजी तेज है। बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को टीएमसी सरकार पर निशाना साधा।

बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “सीएम ममता बनर्जी को गुस्सा इस बात का है कि वे पश्चिम बंगाल में जाकर जनविरोधी नीतियों और कार्यक्रम, खासतौर पर जनता के विरोध में काम कर रहे घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं, उसके बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता के सामने उजागर किया। इसी वजह से वे गुस्सा कर रही हैं।”

उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल के अंदर हमारी हिंदू माताओं-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। आज हम जब उनकी बातों और अधिकारों की बात करते हैं तो ममता बनर्जी को गुस्सा आता है। जब हम घुसपैठियों को रोकने की बात करते हैं तो उन्हें गुस्सा आता है।

ऐसे सभी मुद्दे जो पश्चिम बंगाल के हित के लिए हैं, उनकी बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करते हैं तो दीदी को गुस्सा आता है। अब ममता बनर्जी को बहुत साफ दिख रहा है कि उनकी जमीन खिसक चुकी है और पश्चिम बंगाल की जनता उनसे दूर जा चुकी है।”

उन्होंने टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी को घेरते हुए कहा, “वे क्या सवाल खड़े करेंगे? उनके और टीएमसी के ऊपर पहले से पश्चिम बंगाल की जनता ने दुनियाभर के सवाल खड़े कर रखे हैं। स्वयं अभिषेक बनर्जी पर आरोप है कि वे पश्चिम बंगाल के सभी बड़े गुंडों को खुला संरक्षण देते हैं। वे लूट और भ्रष्टाचार करने वाले सभी अपराधियों को संरक्षण देते हैं।”

मंगल पांडेय ने कहा, “चाहे कलकत्ता का मेयर, सरकार का मंत्री या विधायक हो, ऐसे सभी लोगों को अगर कोई खुला संरक्षण देता है तो वह अभिषेक बनर्जी हैं। प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है। स्वयं उनके ऊपर भी कई आरोप लगे हुए हैं। उनकी पार्टी पर आज आरोप लग रहा है कि वे एसआईआर की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं। वे गुंडों के सहारे बीएलओ को डराने का काम कर रहे हैं।

एसआईआर में लगे अन्य अधिकारियों और पदाधिकारियों को डराने का काम कर रहे हैं ताकि घुसपैठियों का नाम मतदाता सूची में आ जाए। इससे वे फर्जी मतदान कराकर सत्ता में वापस आना चाहते हैं।”

यह भी पढ़ें-

नववर्ष पर रूस ने यूक्रेन पर किए 200 से ज्यादा ड्रोन हमले? जेलेंस्की ने लगाए नए आरोप!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें