28 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस के नेताओं की मानसिकता आज भी अलोकतांत्रिक : रणधीर शर्मा!

कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता आज भी अलोकतांत्रिक : रणधीर शर्मा!

कांग्रेस के नेता लोकतंत्र का सम्मान करना नहीं जानते और हमेशा तानाशाही ढंग से सरकार चलाने में विश्वास रखते हैं।

Google News Follow

Related

हिमाचल प्रदेश के भाजपा मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि देश में आपातकाल लगाना लोकतंत्र का गला घोंटना था। कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता आज भी अलोकतांत्रिक है, भाजपा राज्य सरकार के तानाशाही निर्णयों की कड़ी निंदा करती है।

रणधीर शर्मा ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर मंडी में आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह बात कही। इस मौके पर नाचन के विधायक विनोद कुमार और मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

श्री नैना देवी जी से भाजपा विधायक रणधीर शर्मा का कहना है कि आज भी देश में कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता अलोकतांत्रिक ही है। कांग्रेस के नेता लोकतंत्र का सम्मान करना नहीं जानते और हमेशा तानाशाही ढंग से सरकार चलाने में विश्वास रखते हैं। भाजपा उनके ऐसे अलोकतांत्रिक तानाशाही निर्णयों की कड़ी निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता संविधान की प्रतियां दिखाकर भाजपा पर आरोप लगाते थे कि उसकी सरकार बनी तो संविधान बदल देंगे, जबकि भाजपा ने संविधान और लोकतंत्र बचाने का काम किया है। भाजपा ने हमेशा ही संविधान की रक्षा के लिए काम किया है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि जब भी सत्ता कांग्रेसियों के हाथ में जाती है, वे तानाशाही पर उतर आते हैं और इसके कई प्रत्यक्ष प्रमाण लोगों के सामने हैं। कांग्रेसी नेताओं ने हमेशा जनता को गुमराह करने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम ठाकुर की सरकार ने लोकतंत्र के प्रहरियों के लिए सम्मान राशि की शुरुआत की थी, ताकि उन लोगों को मान-सम्मान मिल सके, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना अहम योगदान दिया है। लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही कांग्रेस सरकार ने उस धनराशि को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया।
बाद में हाई कोर्ट से फैसला आने के बाद यह सम्मान राशि बहाल हो सकी। प्रदेश सरकार लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ने वालों का कभी सम्मान नहीं कर सकती।
यह भी पढ़ें-

‘आपातकाल आज भी है, लेकिन कांग्रेस में’ : आचार्य प्रमोद कृष्णम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें