28 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाभारत की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी : जफर...

भारत की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी : जफर इस्लाम! 

वे समाज को तोड़कर राजनीति करते हैं। हर चुनाव में हार का ठीकरा राहुल गांधी ईवीएम पर फोड़ते हैं। बिहार में 'वोट चोरी' का नारा लगाया, लेकिन सच्चाई नहीं थी। 

Google News Follow

Related

भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने वाली टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब-जब कांग्रेस को चुनाव में हार मिलती है, अभी बिहार में करारी हार मिली है तो यह भारत को बदनाम करने के लिए विदेश पहुंच जाते हैं। उन्हें मालूम है कि जनता जानती है कि कांग्रेस की हार के पीछे क्या वजह है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच रहकर उनके लिए काम करती है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता सिर्फ गांधी परिवार के प्रति समर्पित होते हैं। राहुल गांधी को आगे भी शिकस्त मिलेगी।

उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वे देश का नाम रोशन कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने अपने शासन में देश को गिराने का काम किया। राहुल गांधी ने जो विदेश की धरती से बयान दिया है, उन्हें नुकसान होगा, जनता माफ नहीं करेगी।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के मुद्दे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी पर जफर इस्लाम ने कहा कि ये लोग चुप क्यों रहते हैं? मैं पूछना चाहता हूं कि बांग्लादेश में हिंसा और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हालात पर वे क्यों नहीं बोलते?

उन्हें अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए बोलना चाहिए, जो बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी है। यह हर मंच पर उठाना चाहिए। यूनाइटेड नेशंस बोल रहा है, लेकिन ये नहीं बोल रहे। उनका दोहरा मापदंड एक्सपोज हो जाता है।

ईवीएम और वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ईवीएम की बात करते हैं, चुनाव आयोग कहता है कि कोई कमी है तो दिखाइए। लेकिन, कुछ भी दिखा नहीं पाते हैं, जनता का समर्थन उन्हें प्राप्त नहीं है।

वे समाज को तोड़कर राजनीति करते हैं। हर चुनाव में हार का ठीकरा राहुल गांधी ईवीएम पर फोड़ते हैं। बिहार में ‘वोट चोरी’ का नारा लगाया, लेकिन सच्चाई नहीं थी।
एक आदमी भी सड़क पर नहीं उतरा। विदेशी धरती पर ही वे बोल सकते हैं। बिहार की जनता ने कांग्रेस को समेट दिया।

एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों पर जफर इस्लाम ने कहा कि एजेंसियां अपने तरीके से काम करती हैं। बिना तथ्यों के आधार पर एजेंसी काम नहीं करती। हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होता।

 
यह भी पढ़ें- 

केरल में बर्ड फ्लू का नया प्रकोप, अलाप्पुझा और कोट्टायम जिलों में कई जगहों पर पुष्टि

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें