33 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमराजनीतिसीएम पद की कुर्सी गई आतिशी मार्लेना के पास!

सीएम पद की कुर्सी गई आतिशी मार्लेना के पास!

आतिशी के पति नाम प्रवीण सिंह है, और वो सद्भावन इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी में काम करते है।

Google News Follow

Related

मंगलवार (17 सितंबर) को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला लेते हुए, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक बुलाते हुए, कालकाजी विधानसभा सीट की विधायक और कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना का चयन नए मुख्यमंत्री के तौर पर किया है। दौरान उनकी इस निती की आम आदमी पार्टी के समर्थकों में वाह-वाही होरही है।

आतिशी के पिती का नाम विजय सिंह और मां का नाम तृप्ता सिंह है। आतिश पहले अपना पूरा नाम ‘आतिशी मार्लेना’ लिखा करती थीं। उनके माता-पिता मार्क्स और लेनिन से प्रभावित है, इसीलिए दोनों को मिलाकर अपनी बेटी के नाम के साथ ‘मार्लेना’ जोड़ा था। आतिशी के पति नाम प्रवीण सिंह है, और वो सद्भावन इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी में काम करते है। आतिशी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने नाम से मार्लेना हटा लिया, ताकि यह भ्रम ना फैले कि वह ईसाई हैं।

आतिशी की शुरुआती पढ़ाई लिखाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई, जिसके बाद आतिशी ने सेंट स्टीफन्स कॉलेज से मास्टर्स की डिग्री हासिल की, फिर चिवनिंग स्कॉलरशिप पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चली गईं जहां से उन्होंने दूसरी मास्टर्स डिग्री हासिल की। आतिशी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के तौर पर काम किया है, बाद में वो एक्टिव पॉलिटिक्स में उतरी।  कालकाजी से विधायक आतिशी आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की मेंबर हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी नेता गौतम गंभीर से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:

जनता का नितिन गडकरी से सवाल: 1900 करोड़ में सड़क, 8000 करोड़ की टोल टैक्स वसूली क्यों?

रिमोट-ट्रिगर तंत्र से लैस पेजर में ब्लास्ट: मोसाद साजिश, इजरायली तकनीक या पेजर कंपनी समझौता?

Land for Job Scam: ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में कोर्ट का लालू और तेजस्वी को समन!

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में आतिशी ने अपने चुनावी हलफनामें में बताया था की उनकी कुल चल-अचल संपत्ति करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपए है। इसी में उनके पति की आय भी शामिल है। साथ ही उनके पास कार और ज्वेलरी जैसी कोई संपत्ति नहीं है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें