‘4 मई दीदी गई’ का नारा घर-घर में गूंज रहा है : देबजीत सरकार!

ऐसी स्थिति में हमारे ऊपर जो उनके द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं, इससे उनकी बौखलाहट साफतौर पर नजर आ रही है। सच्चाई यह है कि ममता बनर्जी के साथ बंगाल की जनता नहीं है।

‘4 मई दीदी गई’ का नारा घर-घर में गूंज रहा है : देबजीत सरकार!

The-slogan-May-4th-Didi-is-Gone-is-echoing-in-every-household-Debjit-Sarkar!

भाजपा नेता देबजीत सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बौखलाहट में वह कुछ भी कह सकती हैं। उनके जाने का वक्त तय हो चुका है।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि 4 मई को ममता बनर्जी जाने वाली हैं, घर-घर में यह नारा गूंज रहा है। ऐसी स्थिति में हमारे ऊपर जो उनके द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं, इससे उनकी बौखलाहट साफतौर पर नजर आ रही है। सच्चाई यह है कि ममता बनर्जी के साथ बंगाल की जनता नहीं है।

रिटर्निंग ऑफिसर के तबादले पर ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा नेता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जैसा वह कह रही हैं, ऐसा नहीं है। पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार जिस तरह से काम कर रही है, वह असंवैधानिक है। इसे रोका जाना चाहिए। हमने बार-बार इस बात को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया है, विभिन्न मामलों में, यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में भी। हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी करते हुए कहा है कि बंगाल में कानून नहीं चलते हैं।

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा की सरकार बनाने के लिए यहां की जनता ने मन बना लिया है। वर्षों से चल रहे गुंडा राज का अब समाप्त होने का वक्त आ गया है।

भाजपा नेता ने कहा कि बंगाल की जनता के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है, जो टीएमसी की भ्रष्ट सरकार से आजादी दिला सकती है। ममता बनर्जी की विदाई में बस कुछ दिन रह गए हैं। उनके अब कुछ भी बोलने पर जनता भरोसा नहीं कर सकती है। बंगाल के लोग टीएमसी को हटाने के लिए लड़ रहे हैं।

दूसरी ओर भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की कुछ महिला मतदाताओं का मानना है कि ममता बनर्जी का शासन काफी अच्छा है और उन्हें दूसरी सरकार नहीं चाहिए।

एक महिला मतदाता ने कहा कि ममता बनर्जी ने हमारे लिए बहुत काम किया है, हम चाहते हैं कि आगामी चुनाव में वे ही सीएम बनी रहें। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होने हैं। इसके बाद 4 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

चीन-पाक सीमा पर ‘पिनाका’ की तैनाती बढ़ा रही भारतीय सेना, 22 रेजिमेंट का लक्ष्य

Exit mobile version