28 C
Mumbai
Sunday, March 8, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस नेता के ट्वीट पर मचा बवाल, बोले - हैक हुआ था...

कांग्रेस नेता के ट्वीट पर मचा बवाल, बोले – हैक हुआ था अकाउंट

स्वर्गीय राजीव गांधी के उस बयान को लेकर आज भी कांग्रेस पार्टी की आलोचना होती है|

Google News Follow

Related

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गयी | राजनीति और संस्थनों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी| और देश के लिए किये गए उनके कार्य को याद किया गया| वही, कांग्रेस की ओर से भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर राजीव गाँधी को याद किया गया| दूसरी ओर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी के एक ट्वीट पर जमकर विवाद मचा हुआ है|

हालांकि राजनीति गलियारे में बवाल मचते देख चौधरी ने कुछ समय बाद उक्त विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया| कांग्रेसी नेता का यह ट्वीट इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद 1984 हुए सिख दंगों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस बयान का जिक्र किया गया, जिसमें यह पोस्ट किया गया था कि “जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो ​​धरती हिलती है|” पूर्व प्रधानमंत्री व स्वर्गीय राजीव गांधी के उस बयान को लेकर आज भी कांग्रेस पार्टी की आलोचना होती है| ऐसे में अधीर रंजन चौधरी का ट्वीट फौरन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों को देखने को मिला तो उन्हें तुरंत ट्रोल किया जाने लगा|

इस पूरे प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि उस ट्वीट से उनका कोई लेना देना नहीं है| यही नहीं उन्होंने कहा कि उनका ट्विटर एकाउंट हैक हुआ था| इसके बाद कांग्रेस नेता ने दूसरा ट्वीट कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी| उन्होंने ने ट्वीट को लेकर कहा कि  ‘मेरे विरोधियों द्वारा मेरे खिलाफ दुर्भावनापूर्ण प्रचार किया जा रहा है|

यह भी पढ़ें-

सुरंग ढहने की घटना : 4 शव बरामद, 6 लापता, रेस्क्यू जारी 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,041फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें