अबकी बार BMC पर BJP का झंडा फहराना है,गोरेगांव की चौपाल में उमड़ा जनसैलाब,जानें

उत्तर भारतीयों की एकता का लोहा मनवाने का सुनहरा मौका

अबकी बार BMC पर BJP का झंडा फहराना है,गोरेगांव की चौपाल में उमड़ा जनसैलाब,जानें

मुंबई। भाजपा मुंबई के उत्तर भारतीय मोर्चा गोरेगांव विधानसभा द्वारा आयोजित चौपाल में पूर्व विधायक तथा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह ने हुंकार भरते हुए कहा कि आगामी महानगरपालिका चुनाव में हमारी एकता का लोहा मनवाने का सुनहरा मौका है। आपसी भेदभाव को भूलकर हम सभी को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान पर मतदान करना है और भाजपा ध्वज को महानगरपालिका में फहराना है। महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री व विधायक विद्या ठाकुर के नेतृत्व में, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी और उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय मोर्चा चौपाल के कार्यक्रम का आयोजन गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में  हारमनी मॉल, लिंक रोड, गोरेगांव (पश्चिम) में किया गया था। इस चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

भाजपा से बेहतर विकल्प नहीं: मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में भाजपा से बेहतर विकल्प किसी के पास नहीं है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता से आज पूरा विश्व आश्चर्यचकित है। देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्रित्व काल महाराष्ट्र का सर्वश्रेष्ठ काल था। अब हमें मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज मुंबई महानगरपालिका पर फहराकर शहर के विकास में अद्वितीय अध्याय लिखना है। यह जीत हम सबकी होगी, आम जनता की होगी, सभी उत्तर भारतीयों की होगी।
महानगरपालिका में जीत हमारे विकास को गति देगी: उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि सामाजिक एकजुटता के अभाव में हम सब बिखरे हुए थे। इसके कारण हमें मुंबई के विकास में किये गये योगदान का श्रेय नहीं मिलता था। आज भाजपा के नेतृत्व में हम सब संगठित हो रहे है, यहां हम सबको भरपूर मान-सम्मान  के साथ कार्यों का श्रेय भी दिया जा रहा है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव में हमारी जीत हमारे विकास को गति देगी। हम सबको भरपूर मान-सम्मान मिलेगा।
उत्तर भारतीय समाज में प्रतिभा की कमी नहीं: मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। परंतु हमें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर नहीं मिलता था, जिसके कारण हम अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते थे। आज हम सबको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भारतीय जनता पार्टी दे रही है। हम पर भरपूर विश्वास दिखा रही है, तो हम सब भी पीछे नहीं रहेंगे। हम एकजूट होकर अपनी क्षमता दिखा देगें। मुंबई महानगरपालिका पर भाजपा का ध्वज फहराने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगे।
ये रहे उपस्थित  इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक विद्या ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर ने भी मार्गदर्शन किया और आगामी चुनाव में कमर कसकर एकजूट होने का आवाहन किया। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा गोरेगांव विधानसभा द्वारा आयोजित चौपाल में पूर्व मंत्री विद्या ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, पूर्व विधायक-भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष  राजहंस सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह, नगरसेवक दीपक ठाकुर, नगरसेविका श्रीकला पिल्लई , बलवंत वर्मा, मंडल अध्यक्ष संतोष साहू आदि उपस्थित रहे।
Exit mobile version