26 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमराजनीतिलोकसभा में TMC सांसद लगातार पी रहे ई-सिगरेट: अनुराग ठाकुर ने उठाया...

लोकसभा में TMC सांसद लगातार पी रहे ई-सिगरेट: अनुराग ठाकुर ने उठाया मुद्दा

स्पीकर बोले—कार्रवाई होगी

Google News Follow

Related

लोकसभा के भीतर टीएमसी सांसद द्वारा लगातार ई-सिगरेट पीने का मुद्दा सुर्खियों में आ रहा है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि एक तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कई दिनों से लगातार सदन में बैठकर ई-सिगरेट पी रहे हैं, जिससे संसद भवन में सनसनी मची। हालाँकि ठाकुर ने नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

सदन में बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने सीधे स्पीकर से सवाल कर पूछा, “देशभर में ई-सिगरेट बैन हो चुकी है, क्या आपने सदन में पीने की अनुमति दी है?” इस पर स्पीकर ओम बिरला ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने ऐसी किसी चीज़ की कोई अनुमति नहीं दी। ठाकुर ने आगे आरोप लगाया, “सर, TMC के सांसद कई दिनों से लगातार बैठकर पी रहे हैं, सर।” हालांकि भाजपा सांसद ने नाम नहीं लिया, लेकीन सोशल मीडिमा में चर्चा है की टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ई-सिगरेट पी रहीं  थी, जिसकी पुष्टी नहीं हुई है।

उन्होंने इसे संसद के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। स्पीकर बिरला ने आश्वासन दिया कि अगर नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो उचित कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

बता दें की, भारत सरकार ने 2019 में ई-सिगरेट के उत्पादन, आयात, बिक्री और विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद बाज़ार में इनकी गुप्त बिक्री जारी है। 2023 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA) के तहत शिकायत दर्ज कराने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है।

दौरान इस साल अगस्त में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-6 ने कुर्ला वेस्ट के एक गोदाम से लगभग ₹25.50 लाख की प्रतिबंधित ई-सिगरेट ज़ब्त की थी। पुलिस ने छापे के दौरान 31 वर्षीय उबेद मोहम्मद सलीम शेख को गिरफ्तार भी किया था।

यह भी पढ़ें:

लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, गोवा पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू!

भारत ‘डेड इकोनॉमी’?: बिग टेक कंपनियों से भारत में 6.12 लाख करोड़ से अधिक निवेश की घोषणा

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार: अफगान नागरिकों पर हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ बताया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,945फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें