28 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमदेश दुनियात्रिपुरा राज्य: माणिक साहा ने ली नए ​CM​ ​की​​ शपथ

त्रिपुरा राज्य: माणिक साहा ने ली नए ​CM​ ​की​​ शपथ

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी (​​भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने रविवार (15 मई, 2022) को त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल एसएन आर्य ने अगरतला​,​ राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई।​ ​पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देबके शनिवार सायं​ को ​अचानक इस्तीफे ने साहा को शीर्ष पद दिया, इस समारोह में भाजपा विधायकों और राज्य के मंत्रियों के साथ उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम ​के अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भी शामिल हुईं।​ ​उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा और मंत्री राम प्रसाद पॉल, जिन्होंने शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में साहा की नियुक्ति का विरोध किया, शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के कुछ क्षण बाद राजभवन पहुंचे।

हालांकि, विपक्षी माकपा विधायकों ने भाजपा के शासन में राज्य में “फां​​सीवादी शैली की हिंसा” का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार किया।​ ​राज्यसभा सांसद माणिक साहा को वर्ष 2020 में त्रिपुरा भाजपा प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। पेशे से एक दंत चिकित्सक, वह 2016 में कांग्रेस से भगवा पार्टी में शामिल हुए। 69 वर्षीय त्रिपुरा क्रिकेट संघ के प्रमुख के रूप में भी कार्य करते हैं। .

यह भी पढ़ें-

दिल्ली मुंडका अग्निकांड: बिल्डिंग मालिक मनीष लकड़ा गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें