34 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमदेश दुनियाUP Assemble-2022 : 5 बजे तक 60.44 प्रतिशत मतदान

UP Assemble-2022 : 5 बजे तक 60.44 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के 9 जिलों की 55 सीटें पर 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का दूसरे चरण के 9 जिलों की 55 सीटें पर 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। इन सीटों पर सायं 5.00 बजे तक 60.44 प्रतिशत मतदान किया गया| वही भाजपा की और से चुनाव आयोग से शिकायत की गयी कि दूसरे चरण में बुर्काधारी महिलाओं की पहचान किये बगैर ही मतदान कराये जा रहे हैं, जिसके कारण फर्जी मतदान हो रहा है। इनकी पहचान महिला पुलिसकर्मियों और चुनाव कर्मियों से कराई जाए।

सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि सहारनपुर में बेहट के मतदान केंद्र पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट से कमल की पर्ची निकल रही है। यह भी कहा कि जिन महिलाओं को कम दिखता है या नहीं दिखता है, उनका वोट मतदान अधिकारी खुद डाल रहे हैं।

चुनाव विशेज्ञों का कहना है कि हिजाब विवाद के बाद दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि इन 9 जिलों में 50 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं। सुबह 11.00 बजे तक मुस्लिम बहुल क्षेत्र में 12 सीटों पर दूसरी जगहों के मुकाबले 3 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है| सुबह 11.00 बजे तक 9 जिलों में कुल 23.03 प्रतिशत मतदान हुई और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के 12 सीटों पर 26.32 प्रतिशत मतदान हुए|

यह भी पढ़ें-

​ UP Election 2022: शुरू के 4 घंटे में 23 और सबसे कम 20 प्रतिशत मतदान

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,985फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें