UP chunav-2022: 7वां चरण, सुबह 11 बजे तक 21.55 प्रतिशत मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने अपने ट्वीट में लिखा, 'उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति का दिन है| सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे विधान सभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान में पूरे जोश-खरोश से भाग लें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं| 

UP chunav-2022: 7वां चरण, सुबह 11 बजे तक 21.55 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 के 7वें व अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7.00से सायं 6.00 बजे किया जा रहा है| इस बीच आजमगढ़ 20.06, मऊ 24.33, जौनपुर 18.72 और गाजीपुर में सुबह 11.00   बजे तक  20.05 प्रतिशत मतदान किया गया| वही चंदौली में 23.51, वाराणसी 21.19, मिर्जापुर 23.46, भदोही 22.24 और सोनभद्र में  सुबह 11.00 बजे तक 19.45 प्रतिशत मतदान की गयी|

अंतिम चरण में 2.06 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में 613 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे| इनमें 75 महिला उम्मीदवार हैं|  मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति का दिन है| सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे विधान सभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान में पूरे जोश-खरोश से भाग लें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं|
आज सुबह 7.00  बजे से यूपी के 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है| आज सायं 6.00 बजे तक मतदान जारी रहेगी| अंतिम चरण के चुनाव में आज यूपी के नौ जिले आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में मतदान हो रहा है|

इस दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मतदान से पहले ट्वीट कर भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है| 7वें चरण के चुनाव में कुल 12,210 मतदान केंद्र बनाए गए हैं| इस चरण में कई मंत्रियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा| इनमें पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी (वाराणसी दक्षिण), अनिल राजभर (शिवपुर-वाराणसी), रविंद्र जायसवाल (वाराणसी उत्तर), गिरीश यादव (जौनपुर) और रमाशंकर पटेल (मड़िहान-मिर्जापुर) की चुनावी सीट भी शामिल हैं|

यह भी पढ़ें-

पंडित छन्नूलाल ने PM मोदी की तारीफ: कहा, बनारस को नया कर दिये …     

 

 

Exit mobile version