27.5 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनियाUP Counting-2022: भाजपा दफ्तर पहुंचे योगी, उड़े अबीर-गुलाल

UP Counting-2022: भाजपा दफ्तर पहुंचे योगी, उड़े अबीर-गुलाल

राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को यूपी को 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में एक बार फिर मोदी-योगी के डबल इंजन से ही चलने का फैसला कर लिया है। 7चरणों के मतगणना के परिणामों में 260 प्लस सीटों पर बढ़त के साथ भाजपा की जीत निश्चित हो गई है। सीएम योगी थोड़ी ही देर में भाजपा के लखनऊ दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मुख्यमंत्री योगी के लखनऊ पहुंचने पर अबीर-गुलाल से उनका स्वागत किया गया| यूपी के सीएम स्वयं भी गोरखपुर सीट एक लाख वोटों से जीत हसिल किये हैं।

सीएम योगी ने कहा कि यह बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को यूपी को 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने देखा होगा कि बीते 5 सालों में डबल इंजन की सरकार ने जिस तरह से यूपी में सुरक्षा देने का काम किया, उसे लोगों ने सराहा है।

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में भी हमने आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में डटकर काम किया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर पूरे देश की निगाहें थीं। भाजपा और उसके सहयोगी दल अपना दल और निषाद राज पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके लिए हम जनता जनार्दन का हृदय से अभिनंदन और आभार प्रकट करते हैं। मैं उन कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं, जिनके नेतृत्व और परिश्रम से हमें इतना बहुमत मिलता है।

इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि सिराथू में काउंटिंग रोक दी गई है। यहां उपमुख़्यमंत्री सीएम केशव मौर्य 4 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां 2 राउंड की गिनती बाकी है। बागपत में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद हिंसा भड़क उठी। यहां रालोद कार्यकर्ताओं ने मतगणना में धांधली की शिकायत की है। उग्र कार्यकर्ताओं को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

भाजपा को बहुमत के रुझानों के बावजूद सपा मुखिया अखिलेश यादव की सोच पॉजिटिव बनी हुई है। सवा सौ सीटों के आसपास नजर आ रही सपा ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलर्ट भेजा है। कहा है कि 100 से ज्यादा सीटों पर हार-जीत का अंतर महज 500 वोट का है। ऐसे में सतर्कता बरतें|

उधर, कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी उतनी सीटें भी नहीं जीत पाई, जितने चरण में उत्तर प्रदेश में चुनाव हुई थी। कांग्रेस 2 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। यही हाल बसपा का है। उसे एक ही सीट से संतोष करना पड़ रहा है|

​यह भी पढ़ें-

Goa Counting-2022: CM प्रमोद सावंत की जीत, कांग्रेस को 666 मतों से हराया

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,950फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें