UP Municipal Election 2023: ‘पहले मतदान फिर जलपान’

वर्ष 2024 के लोक सभा को लेकर प्री क्वालीफाई चुनाव के रूप में उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को सभी पार्टियों द्वारा देखा जा रहा है| सभी पार्टियां पूरी दमखम के साथ चुनाव मैदान में अपने-अपने उम्मीदवारों पर अपना किस्मत आजमाते दिखाई दे रहे है|

UP Municipal Election 2023: ‘पहले मतदान फिर जलपान’

UP Municipal Election 2023: 'First voting then refreshment'

पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों में वोटिंग चल रही है। इन जिलों में 2.40 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। वर्ष 2024 के लोक सभा को लेकर प्री क्वालीफाई चुनाव के रूप में उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को सभी पार्टियों द्वारा देखा जा रहा है| सभी पार्टियां पूरी दमखम के साथ चुनाव मैदान में अपने-अपने उम्मीदवारों पर अपना किस्मत आजमाते दिखाई दे रहे है|
 
बता दें कि प्रदेश में निकाय चुनाव में 4 मई गुरुवार यानि आज को पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है| सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गयी थी| यूपी निकाय चुनाव में दो चरण में 37 जिलों के वोटिंग रही है, जबकि बाकि जिलों के लिए 11 मई  मतदान होना है|
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ में आज मतदान किया है| साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यूपी निकाय चुनाव में वोट जरूर डालें| वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह-सुबह गोरखपुर में वोट डाला है| नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पहले मतदान फिर जलपान’ के मंत्र का पालन करते हुए गोरखनाथ स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय (कन्या) के बूथ संख्या 797 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7:01 बजे ही इस आदर्श मतदान केंद्र के बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री अपने बूथ के पहले वोटर भी बने। मतदान के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर लौटे और जलपान किया।
मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदान हमारे महान संविधान के निर्माताओं द्वारा दिया गया लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। नगर निकाय के चुनाव में इस अधिकार का बेहतर उपयोग करते हुए हम नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्मार्ट व सेफ सिटी बनाने की दिशा में योगदान दे सकते हैं। मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए तथा इस उत्सव में सबका अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में 4 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता दो चरणों में भाग लेकर नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयाग राज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों में मतदान चल रहा है| पहले चरण  निगमों के 10 महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3645 नगर पंचायत सदस्यों सहित कुल 7593 पदों  के लिए 44 हजार से अधिक प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है|
 
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने लखनऊ में वार्ड नंबर 267 के ढेरवुड एकेडमी में अपना वोट डाला| दूसरी ओर बसपा सुप्रीमों बहन मायावती ने भी लखनऊ में वोट डाला| वोट डालने के बाद उन्होंने कहा की मुझे भरोसा है कि हमारी पार्टी को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा|आपको बात दें कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वोटिंग से पहले गोली चल गयी है, जिसमें सपा उम्मीदवार को गोली लगी है| घायल का नजदीक के ट्रामा सेंटर में उपचार किया जा रहा है|बात दें कि इन सभी प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता के हाथों में है अब मतगणना के बाद भी यह फैसला होगा कि किसने बाजी मारी और किसने मात खायी है|
 
यह भी पढ़ें-

BJP नेता ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जलाया, बजरंग दल पर कांग्रेस में दो फाड़? 

Exit mobile version