34 C
Mumbai
Friday, March 6, 2026
होमक्राईमनामाUP: सीएम योगी को मारने की धमकी देने वाला अब गिड़गिड़ा रहा...

UP: सीएम योगी को मारने की धमकी देने वाला अब गिड़गिड़ा रहा और मांग रहा माफी!

मुंबई के बेंगनबाड़ी में रहने वाले सैफ का यह कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गोरखपुर जिले के पिपराइच कस्बे के वार्ड नंबर 12 में भी उसका पुराना घर है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिछले दिनों जान से मारने की धमकी देने वाला एक पत्र मुंबई पुलिस मिला था| इसके बाद से यह बात जंगल की आग की तरह चारो तरफ फ़ैल गयी|इसके बाद से पुलिस ने धमकी देने वाले को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू की गयी|सैफ अन्नू उर्फ रियाजुल अंसारी अब कान पकड़ कर माफी मांग रहा है। सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट के लिए कान पकड़कर माफी मांगी है और बोला है, ऐसी गलती फिर कभी नहीं करूंगा।

सैफ ने इंस्टाग्राम पर लोगों के गुस्से को देखकर एक कमेंट किया है, जिसमें लिखा है कि “हमने जो कमेंट किया था, हम बहुत शर्मिंदा हैं और हम माफी मांगता हूं कान पकड़कर अब हम ऐसा काम नहीं करेंगे, दिल से माफी मांगता हूं, माफ कर दीजिए सभी, प्लीज माफ कर दीजिए।” सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट के लिए कान पकड़कर माफी मांगी है और बोला है, ऐसी गलती फिर कभी नहीं करूंगा।

धमकी देने के बाद सक्रिय हुई जिले की पुलिस ने पिपराइच में रहने वाले सैफ के मामा सोनू अंसारी से मंगलवार को पूछताछ की। हालांकि सोनू भी घर से गायब है। मुंबई के बेंगनबाड़ी में रहने वाले सैफ का यह कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गोरखपुर जिले के पिपराइच कस्बे के वार्ड नंबर 12 में भी उसका पुराना घर है।

मुंबई की फातिमा खान ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री योगी को मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने रविवार दोपहर में फातिमा को हिरासत में ले लिया था। सोमवार को फातिमा के ही इंस्टाग्राम पोस्ट पर सैफ ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं भी मारूंगा योगी को। मामा ने मुंबई स्थित सैफ का ठिकाना, मोबाइल नंबर समेत अहम जानकारी दी। इसके बाद गोरखपुर से मुंबई पुलिस को आरोपी सैफ की लोकेशन और मोबाइल नंबर भेज दिया गया है, जिसके आधार पर सैफ पर मुंबई में ही कार्रवाई होगी।

इसके बाद सैफ के धमकी वाले कमेंट का स्क्रीन शॉट लेकर वायस आफ हिंदूज अकाउंट से एक्स पर शेयर कर गोरखपुर पुलिस साथ एसपी सिटी रहे कृष्ण कुमार बिश्नोई समेत कई अधिकारियों को कार्रवाई के लिए टैग कर दिया गया। गोरखपुर पुलिस को इसकी जानकारी हुई, तो आनन-फानन में जांच शुरू हुई।

यह भी पढ़ें-

ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति; पीएम मोदी ने दी बधाई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,048फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें