30 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियाUS​ राष्ट्रपति चुनाव​: हैरिस रचेंगी इतिहास! बाइडेन ​ने​ लोकतंत्र के लिए...

US​ राष्ट्रपति चुनाव​: हैरिस रचेंगी इतिहास! बाइडेन ​ने​ लोकतंत्र के लिए वोट करने की अपील​ की!

बाइडेन ने मतदाताओं से इस बार लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए हैरिस को वोट देने का आग्रह किया।

Google News Follow

Related

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार रात को विश्वास व्यक्त किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस इतिहास बनाएंगी। डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन शिकागो में शुरू हुआ। बाइडेन ने मतदाताओं से इस बार लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए हैरिस को वोट देने का आग्रह किया।

81 वर्षीय जो बाइडेन के मंच पर आने के बाद हजारों पार्टी सदस्य और नेता खड़े हुए और उनका खड़े होकर अभिनंदन किया। इस वक्त माहौल कुछ हद तक भावुक था| 59 वर्षीय कमला हैरिस गुरुवार को इसी सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर पार्टी का नामांकन स्वीकार करेंगी| उनका मुख्य मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से होगा|उन्होंने कहा, “मुझे अपने काम से प्यार है। मुझे अपने देश से और भी ज्यादा प्यार है। हमें अपने लोकतंत्र को बचाए रखने की जरूरत है। हमें डोनाल्ड ट्रंप को हराने और कमला (हैरिस) व टिम (वाल्ज) को क्रमश: अमेरिका का राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति चुनने के लिए आपकी जरूरत है।”

​जो​ बाइडेन ने कहा कि ट्रंप को 2024 में महिलाओं की ताकत का अंदाजा लगेगा। उन्होंने कहा कि कमला जल्द अमेरिका की 47वीं राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं देंगी।​ अमेरिका का भविष्य देशवासियों के हाथों में हैं। हमने 2020 में लोकतंत्र की रक्षा की और हमें 2024 में फिर ऐसा करना है।”​ यही नहीं, उन्होंने कहा कि  अमेरिका, मैंने अपने स्तर पर आपकी सर्वश्रेष्ठ सेवा की । मैंने अपने करियर में कई गलतियां कीं, लेकिन मैंने अपने स्तर पर आपकी सर्वश्रेष्ठ सेवा की।”

क्या आप आजादी के लिए मतदान करने को तैयार हैं। क्या आप अमेरिका के लिए, लोकतंत्र के लिए मतदान करने को तैयार हैं। और मैं आपसे पूछता हूं क्या आप कमला हैरिस और टिम वाल्ज को (क्रमश:) राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनने को तैयार हैं।”​ चार दिवसीय डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में बाइडेन की बेटी ऐश्ले ने उनका स्वागत किया। इस दौरान, बाइडेन ऐश्ले को गले लगाते और खुद के आंसू पोंछते नजर आए। बाइडेन ने रेखांकित किया कि अब जो निर्णय लिए जा रहे हैं, वे देश-दुनिया का भविष्य तय करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके और कमला के चार साल के कार्यकाल में अमेरिका ने असाधारण प्रगति की।​

5 नवंबर को मतदान होगा और नए राष्ट्रपति अगले साल जनवरी में पदभार संभालेंगे​|​ जो​ बाइडेन ने कहा कि दुनिया भर के नेता हैरिस का सम्मान करेंगे। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि वे हमें गौरवान्वित करेंगे और अमेरिका के भविष्य पर अपनी छाप छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ट्रंप को 2024 में महिलाओं की ताकत का एहसास होगा​|​

यह भी पढ़ें-

Kolkata rape and murder case: आरोपी संजय रॉय को लेकर पुलिस का नया खुलासा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,150फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें