24 C
Mumbai
Thursday, December 11, 2025
होमदेश दुनियाउत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक का सनसनीखेज दावा; हर दिन हो रही 50...

उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक का सनसनीखेज दावा; हर दिन हो रही 50 हजार गायों की हत्या!

गौ कल्याण के लिए आवंटित धनराशि को अधिकारियों द्वारा बंदरबांट किया जा रहा है। हर जगह लूट मची हुई है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश में गोमांस और गाय के वध पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गायों की सुरक्षा के लिए गौशालाएं स्थापित की गई हैं और कई गौ रक्षक गायों के संरक्षण के लिए काम करते नजर आते हैं, लेकिन उसी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार होने के बावजूद हर दिन 50,000 गायों की हत्या हो रही है|

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, ”हमारी सरकार होने के बावजूद हर दिन 50,000 गायों का कत्ल किया जा रहा है| गौ कल्याण के लिए आवंटित धनराशि को अधिकारियों द्वारा बंदरबांट किया जा रहा है। हर जगह लूट मची हुई है।”

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आगे कहा, यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचना चाहिए| कई विधायकों ने यह चिंता व्यक्त की है| क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसकी जानकारी दी गयी है या नहीं? मुझे पता नहीं है। इन सभी भ्रष्ट लोगों का मुखिया राज्य का मुख्य सचिव है| उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में लोनी विधानसभा क्षेत्र में दो पुलिस कांस्टेबलों द्वारा वसूली करने का वीडियो सामने आया था|

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने यह भी दावा किया है कि अगर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई तो अगले चुनाव में भाजपा 375 सीटें (403 विधानसभाओं में से) जीतेगी| लेकिन उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचार इसी तरह जारी रहा तो भाजपा उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हो सकती है|

अखिलेश यादव ने की भाजपा की आलोचना: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है| इस वीडियो के जरिए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में आंतरिक कलह के कारण प्रदेश की जनता के मुद्दों की अनदेखी हो रही है|

उत्तर प्रदेश भाजपा अब एक दूसरे पर आरोप लगा रही है| कोई भाजपा मंत्री, भाजपा विधायक के कंधे पर बंदूक रखकर दूर से ही भाजपा नेता पर निशाना साध रहा है| सत्ता की इस लड़ाई में जनता और प्रशासन भ्रमित हो रहे हैं​|​ इस सत्ता संघर्ष में अधिकारी अपना ही घोंसला जला रहे हैं। ये लड़ाई भ्रष्टाचार के पैसे के लिए चल रही है​|​ अब तो ​भाजपा​ के समर्थक भी कह रहे हैं कि उन्हें आज की ​​भाजपा​ पार्टी नहीं चाहिए​|​

यह भी पढ़ें-

जाति के नाम पर जहर फैलाने की कोशिश; प्रधानमंत्री मोदी की विपक्ष पर आलोचना​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,691फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें