28 C
Mumbai
Saturday, April 4, 2026
होमक्राईमनामारेप पर घिरीं ममता?: पीड़िता की मां ने कहा- CM को पद पर...

रेप पर घिरीं ममता?: पीड़िता की मां ने कहा- CM को पद पर रहने का हक नहीं

ममता बनर्जी इतनी असंवेदनशील हैं तो फिर उन्हें सीएम के पद पर रहने का कोई अधिकारी नहीं है।

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में किशोरी के रेप और हत्या के मामले में सीएम ममता बनर्जी बेतुका बयान देकर घिर गई हैं। उनके बयान पर 2012 में गैंगरेप और हत्या की पीड़िता निर्भया की मां ने प्रतिक्रिया दी है। निर्भया की मां ने कहा कि यदि ममता बनर्जी इतनी असंवेदनशील हैं तो फिर उन्हें सीएम के पद पर रहने का कोई अधिकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘वह सीएम पद के योग्य नहीं हैं। यदि वह एक पीड़िता के बारे में इस तरह का बयान देती हैं।’ निर्भया की मांग ने कहा, ‘यदि एक महिला होते हुए भी वह इस तरह का बयान देती हैं तो फिर यह उनके पद को शोभा नहीं देता है, जिस पर वह बैठी हैं।’

दरअसल ममता बनर्जी ने इस पूरी घटना पर ही सवाल उठा दिए थे। बनर्जी ने कहा था, ‘आपको कैसे पता कि उसके साथ रेप हुआ, क्या वो प्रेग्नेंट थी, या लव अफेयर का मामला था या फिर वह बीमार थी।’ उन्होंने कहा कि अगर कपल रिलेशनशिप में है तो हम उन्हें कैसे रोक सकते हैं, यह यूपी नहीं है जहां लव जिहाद के नाम पर ऐसा होता है।

निर्भया की मां ने कहा कि इस घटना की सही ढंग से जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान ऐसे अपराधों को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इससे पीड़ित प्रभावित होते हैं और अपराधियों को बढ़ावा मिलता है। ऐसे नेताओं को सिर्फ अपने वोटबैंक की ही चिंता रहती है।

यह भी पढ़ें-

Jharkhand: रेस्क्यू के दौरान गिरी महिला की मौत, 46 को बचाया, 4 की मौत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,254फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें