32 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​विधान परिषद चुनाव के लिए मतगणना आज​, रिजल्ट ​का​ इंतजार ​?

​विधान परिषद चुनाव के लिए मतगणना आज​, रिजल्ट ​का​ इंतजार ​?

इस साल के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2017 के चुनाव से ज्यादा थी। मतदान प्रतिशत में भी इजाफा देखा गया। 2017 में 83 फीसदी और इस साल 86.26 फीसदी वोटरों ने वोट किया था​|

Google News Follow

Related

विधान परिषद के नागपुर संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे अजनी रेलवे स्टेशन के समीप सामुदायिक भवन में शुरू होगी| प्रशासन ने बताया कि मतगणना 22 टेबल पर होगी और पहली वरीयता के लिए दोपहर तक इंतजार करना होगा|​ ​

30 जनवरी को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। 22 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। इस साल के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2017 के चुनाव से ज्यादा थी। मतदान प्रतिशत में भी इजाफा देखा गया। 2017 में 83 फीसदी और इस साल 86.26 फीसदी वोटरों ने वोट किया था|मतदान प्रक्रिया में 90.30 प्रतिशत पुरुष और 80.80 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने भाग लिया|​ ​

मतगणना सुबह आठ बजे से 28 टेबल पर शुरू हुई​​। एक टेबल पर एक हजार वोटों की गिनती होगी। एक टेबल पर तीन अधिकारी बैठेंगे। (उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार) प्रारंभ में 25-25 के बैच बनाए जाएंगे। इसे आपस में मिलाया जाएगा। इसके बाद वैध मतों की गिनती शुरू होगी। इस प्रक्रिया में करीब चार घंटे लगेंगे।

मतगणना के समय वैध मतदान के आधार पर कोटा निकाला जाएगा। कोटा तब प्राप्त होता है जब एक संख्या प्राप्त करने के लिए वैध मत को दो से विभाजित किया जाता है। प्रथम वरीयता के वोट हासिल कर कोटा पूरा करने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

अयोध्या पहुंची शालिग्राम शिलाएं, राम और माता सीता की बनेगी मूर्ति

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,141फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें