29 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमदेश दुनियावोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी पटना पहुंचे, बोले तेजस्वी!

वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी पटना पहुंचे, बोले तेजस्वी!

राहुल गांधी पटना पहुंच चुके है। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां से वह गांधी मैदान पहुंचे।

Google News Follow

Related

पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। गांधी मैदान से शुरू होकर यह यात्रा पटना हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर मूर्ति तक जाएगी। इस दौरान बिहार की सियासत पूरी तरह गरमा गई।

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने इनकम टैक्स चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए एनडीए सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल और तेजस्वी आज मोदी सरकार के “श्राद्ध की तिथि” तय करेंगे और जनता अब उनके काले कारनामों का हिसाब मांग रही है।

राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहां से गांधी मैदान जाते समय उन्हें करीब 15 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव भी कार्यकर्ताओं संग गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे और जनता को उसका अधिकार दिलाकर ही रहेंगे।
इस यात्रा में विपक्ष के बड़े नेताओं का जमावड़ा दिखा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले पटना पहुंच चुके हैं।
माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह समापन नहीं बल्कि एक नया पड़ाव है और मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

गांधी मैदान और पटना की सड़कों को इंडिया गठबंधन के झंडों और बैनरों से सजा दिया गया है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी मैदान की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। कांग्रेस ने कहा है कि वोटर अधिकार यात्रा अब एक जन क्रांति का रूप ले चुकी है, जिसने बिहार को वोट चोरी के खिलाफ खुलकर खड़े होने का साहस दिया है।

आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ इंडिया गठबंधन के नेता मिलकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें-

एससीओ शिखर सम्मेलन: पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, संयुक्त घोषणा​ पत्र जारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें