27 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियावक्फ कानून: मुस्लिम संगठनों के शीर्ष नेतृत्व में 'वक्फ बचाओ सम्मेलन'!

वक्फ कानून: मुस्लिम संगठनों के शीर्ष नेतृत्व में ‘वक्फ बचाओ सम्मेलन’!

इस सम्मेलन में आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा, हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हुए और वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठनों को संबोधित किया।

Google News Follow

Related

वक्फ कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वक्फ बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कई मुस्लिम संगठनों के शीर्ष नेतृत्व ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा, हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हुए और वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठनों को संबोधित किया।

सम्मेलन में मुस्लिम संगठनों का नेतृत्व कर रहे कुछ लोगों के साथ न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बातचीत की।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव यासीन अली उस्मानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुछ मुस्लिम संगठनों की हाल में हुई मुलाकात पर कहा कि बैठक करना एक बात है और वक्‍फ कानून का समर्थन करना दूसरी बात है।

मुझे नहीं पता कि किन संगठनों ने पीएम मोदी से मुलाकात की और इस कानून का खुलकर समर्थन किया। कोई भी किसी से भी मिल सकता है। इस समय सिर्फ मुसलमान ही नहीं, बल्कि देश के सभी अल्पसंख्यक और न्यायप्रिय लोग, लाखों की संख्या में, इस कानून (वक्फ संशोधन) के खिलाफ हमारे साथ खड़े हैं।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने वक्फ संशोधन सम्मेलन पर कहा कि वक्फ में किए गए संशोधन हानिकारक और असंवैधानिक हैं। मुस्लिम समुदाय से वक्फ संपत्ति छीनने की कोशिश की जा रही है।

हम अपनी आवाज इसलिए उठा रहे हैं ताकि लोग समझें कि ये संशोधन कितने खतरनाक हैं। हमारा लक्ष्य जागरूकता पैदा करना है, ताकि सरकार पर इन्हें वापस लेने के लिए जनता का दबाव बने।

आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में, कई लोग बस समर्थन और एकजुटता की तलाश में हैं। यह लड़ाई सिर्फ मुसलमानों की नहीं है, बल्कि सभी भारतीयों की है, यह उत्पीड़न और न्याय के बीच का संघर्ष है। उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। जो लोग मौलाना आजाद, नेहरू और गांधी के बीच किए गए ऐतिहासिक समझौते को तोड़ने की कोशिश करेंगे, वे अंततः गिरेंगे।

यह भी पढ़ें-

बिहार: बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव – रामजी गौतम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें