29 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमराजनीतिममता बनर्जी को झटका, पंचायत चुनाव में तैनात होंगे केंद्रीय बल

ममता बनर्जी को झटका, पंचायत चुनाव में तैनात होंगे केंद्रीय बल

वेस्ट बंगाल पंचायत चुनाव में बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका खारिज करते हुए चुनाव के दौरान केंद्रीय वाहिनी तैनात करने की हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।

Google News Follow

Related

वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पंचायत चुनाव में बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका खारिज करते हुए बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान केंद्रीय वाहिनी तैनात करने की हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। जिसमें कहा गया था कि राज्य के हर जिले में केंद्रीय बलों की नियुक्ति की जाए. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि चुनाव करना हिंसा का लाइसेंस नहीं देता है। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव लोकतंत्र की विशेषताएं हैं। हिंसा के माहौल में चुनाव नहीं हो सकता है।

गौरतलब है कि कोलकता हाई कोर्ट ने राज्य के हर जिले में 48 घंटे के अंदर केंद्रीय बल को तैनात करने का आदेश दिया था। जिसके बाद राज्य सरकार और राज्य चुनाव सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। राज्य सरकार हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि चुनाव प्रबंधन हिंसा का लाइसेंस नहीं देता है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए स्वतंत्र नहीं और उनकी हत्या कर दी जाती है तो, स्वतंत्र चुनाव पर सवाल खड़ा होता है। हाई कोर्ट ऐसी हिंसाओं को ही देखकर फैसला सुनाया होगा। आपने पांच राज्यों से पुलिस मांगी है। और हाई कोर्ट ने केंद्रीय बलों को तैनात करने को कहा है। खर्चा केंद्र कर है तो आपको परेशानी किस बात की है।

 

ये भी पढ़ें

 

बालासोर ट्रेन हादसा: सिग्नल JE आमिर परिवार सहित लापता, CBI ने किया घर सील

4 दिन के अमेरिकी दौरे पर रवाना हुए PM मोदी, जानें किन मायनों में खास ये राजकीय यात्रा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,111फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें