28 C
Mumbai
Tuesday, December 9, 2025
होमन्यूज़ अपडेटकांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने नितिन गडकरी के बारे में ये क्या...

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने नितिन गडकरी के बारे में ये क्या कह दिया?  

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की तारीफ की है। उन्होंने नितिन को गलत पार्टी में सही व्यक्ति बताते हुए कहा कि वे हमारे पसंदीदा मंत्री हैं। वहीं ,अशोक चव्हाण ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि कोरोना महामारी को सही ढंग से नहीं निपटा गया। सरकार महामारी से निपटने में विफल रही।

एक वर्चुअल प्रेस को संबोधित करते हुए, अशोक चव्हाण ने कहा कि केंद्र ने सभी निर्णय लेने की शक्तियां अपने हाथों में रख ली हैं, लेकिन अब कोरोना संकट के बाद राज्य सरकारों पर दोष मढ़ रही है।जब उनसे पूछा गया कि क्या मोदी सरकार में उनका कोई पसंदीदा मंत्री है, अशोक चव्हाण ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी के बारे में “अच्छे शब्द” बोले जा सकते हैं। वे वैचारिक मतभेदों के बावजूद अन्य दलों के साथ संवाद बनाए रखते हैं। चव्हाण ने कहा, “वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। उनका महाराष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है, लेकिन उनकी शक्तियों को लगातार कम किया जा रहा है।”

Nitin Gadkari takes issues related to basic amenities & infrastructure in Maharashtra seriously. I praise his work either by writing articles or on Twitter. This doesn’t mean that I support his political stand. He’s right person in wrong party: Maharashtra Min Ashok Chavan (30.5) pic.twitter.com/54v7XizKVI

— ANI (@ANI) May 31, 2021

मराठा आरक्षण पर उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ दल को एक समाधान के साथ आने के लिए कहा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 5 मई को समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण देने वाले राज्य के कानून को रद्द कर दिया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,704फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें