27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनियाजब जवाहिरी ने हिजाब विवाद से चर्चा में आई मुस्कान की थी...

जब जवाहिरी ने हिजाब विवाद से चर्चा में आई मुस्कान की थी तारीफ 

Google News Follow

Related

अमेरिका ने सोमवार को दावा किया कि अलकायदा की कमान संभाल रहा आयमान-अल-जवाहिरी को एक ड्रोन हमले में मार दिया गया। बताया जाता है कि जवाहिरी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में छिपा हुआ था। सबसे बड़ी बात यह है कि जवाहिरी जिस घर में छिपा में हुआ था। वह अमेरिकी सैन्य दल और दूतावास के करीब था। जवाहिरी 11 सितंबर 2001 के अमेरिका में हुए हमले में शामिल था। जवाहिरी भारत के खिलाफ भी जब तब  जहर उगला था। हाल ही में यानी अप्रैल में हिजाब विवाद के दौरान कर्नाटक की मुस्कान की तारीफ़ की थी।

जवाहिरी ने कर्नाटक में हुए हिजाब विवाद के बाद चर्चा में आई मुस्लिम लड़की मुस्कान की तारीफ़ में कविता भी पढ़ी थी। अपने वीडियो में जवाहिरी कहता कि मुझे वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए मुस्कान के बारे में पता चला। इस बहन ने तकबीर की आवाज उठाकर मेरा दिल जीत लिया।  गौरतलब है कि कर्नाटक में हिजाब विवाद इसी साल जनवरी में शुरू हुआ था। कर्नाटक में उडुपी के एक सरकारी स्कूल में कुछ छात्राओं को कक्षा में हिजाब में आने से रोक दिया गया था।

 

जिसके बाद खूब हंगामा खड़ा हुआ था। यह विवाद कर्नाटक से शुरू हुआ था। बाद में यह विवाद देश भर में फ़ैल गया था। एक दिन मुस्कान ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वालों के सामने ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाई थी। जिसके बाद  कई मुस्लिम संगठनों ने उसे इनाम देने की घोषणा की थी।  इसी तरह, जवाहिरी ने 2019 में भी एक जहरीला बयान दिया था। यह बयान कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर था। उसका कहना था कि कश्मीर से धारा 370 हटाया जाना मुस्लिमों के गाल पर एक तमाचा है। इसके अलावा भी जवाहिरी ने कई बार बार भारत के खिलाफ जहर उगल चुका है। जवाहिरी भारत के आतंरिक मामलों पर भी अपना बयान जारी करता था।  जिससे भारतीय मुस्लिम उद्वेलित होकर मारकाट करें।
  
ये भी पढ़ें 

PM मोदी ने डीपी में लहराया तिरंगा, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने भी बदली

पात्रा चाल मामला: मंगलवार को भी राउत के दो स्थानों पर ईडी की छापेमारी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,949फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें