132 दिनों का आमरण अनशन ख़त्म करने वाले किसान नेता की क्या होगी अगली प्लानिंग?

डल्लेवाल बोले – MSP की कानूनी गारंटी के लिए देशभर में फिर खड़ा होगा आंदोलन

What will be the next plan of the farmer leader who ended his 132-day fast unto death?

किसानों के हक़ की लड़ाई में 132 दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने भले ही अब अनशन समाप्त कर दिया हो, लेकिन उनका संघर्ष रुका नहीं है। अब सवाल यह उठ रहा है कि डल्लेवाल की अगली रणनीति क्या होगी?

रविवार (7अप्रैल) को पंजाब के सरहिंद में किसान महापंचायत के दौरान डल्लेवाल ने ऐलान किया कि MSP की कानूनी गारंटी के लिए देशभर में एक नया आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “C2 प्लस 50 प्रतिशत लागत” के फॉर्मूले के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित कराना किसानों का संवैधानिक हक है, और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर किसानों को संगठित किया जाएगा।

डल्लेवाल ने कहा, “मैं चाहता था कि अनशन तब तक जारी रहे जब तक सभी 12 मांगें पूरी न हो जाएं। लेकिन अब कई राज्यों से अपीलें आ रही हैं कि मुझे किसानों को जोड़ने और आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर फैलाने के लिए सक्रिय होना चाहिए। इसलिए मैंने ये फैसला लिया।”

उनका अगला फोकस अब ग्रामीण भारत में जागरूकता अभियान चलाना और विभिन्न राज्यों में किसान महापंचायतों के ज़रिए आंदोलन को फिर से ज़मीन पर खड़ा करना होगा।

अनशन समाप्त करने से एक दिन पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डल्लेवाल से अपील की थी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “हम 4 मई को किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अगली बैठक करेंगे। हम डल्लेवाल जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उनसे अनुरोध करते हैं कि वे अपना अनशन समाप्त करें।”

डल्लेवाल ने अपने संबोधन में साफ कहा कि यह सिर्फ एक ‘संघर्ष विराम’ है, अंत नहीं। “हजारों किसान मुझे ‘बापू’ कहकर पुकारते हैं, और मुझे उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए इस लड़ाई को जारी रखना है। MSP की मांग एक दिन में नहीं मानी जाएगी – इसके लिए सामूहिक और मजबूत जनदबाव बनाना होगा,” उन्होंने कहा।

अब देखना यह है कि क्या यह आंदोलन पहले से भी ज्यादा व्यापक और असरदार रूप ले पाएगा?

यह भी देखें:

7 अप्रैल 2025 राशिफल: जानें आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है!

‘राम नवमी’ पर कपिल शर्मा के ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का नया पोस्टर जारी !

बिहार: लोजपा ने कहा, रामनवमी पर ‘प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से हम जीतेंगे’!

Exit mobile version