Lucknow: कौन होगा UP में भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष?

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण नेता को यूपी में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है|

Lucknow: कौन होगा UP में भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष?

उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सीएम के तौर अपना पद भार संभाल लिया है| वही, केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम के पद ग्रहण किया है| उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में यह चर्चा जोर पर है कि भाजपा का  अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा?

देखा जाये तो प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नामों की चर्चा चल रही हैं, लेकिन प्रबल दावेदारी की बात करें तो दिनेश शर्मा और श्रीकांत शर्मा इन दो नामों की चर्चा मुख्य विषय बना हुआ है| इन दोनों नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है और अब कयास लगाए जा रहा हैं कि इन दोनों नेताओं में किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है|

वही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में शामिल कुछ और नामों की बात किया जाये तो कन्नौज के सांसद और काशी क्षेत्र के प्रभारी सुब्रत पाठक का नाम भी आ रहा है|
​​
सुब्रत पाठक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं तो वहीं बस्ती से दूसरी बार जीत कर लोकसभा पहुंचने वाले हरीश द्विवेदी का नाम भी चर्चा में है| हरि द्विवेदी राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा हैं और बिहार के प्रभारी भी हैं|

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण नेता को यूपी में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है| 2014 लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी थे और 2019 लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय थे| दोनों चुनावों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था|

​​यह भी पढ़ें-

बंगाल विधानसभा में BJP-TMC विधायक भिड़े, ममता के एमएलए भर्ती   

Exit mobile version