बेगूसराय की पदयात्रा में युवाओं को सफेद टी-शर्ट पहनकर क्यों बुला रहे राहुल गांधी?

'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में युवाओं की भागीदारी को बनाना चाहते हैं प्रतीकात्मक और प्रभावशाली

बेगूसराय की पदयात्रा में युवाओं को सफेद टी-शर्ट पहनकर क्यों बुला रहे राहुल गांधी?

Why is Rahul Gandhi inviting the youth to wear white T-shirts during the Begusarai padyatra?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार के बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। इस पदयात्रा को लेकर उन्होंने युवाओं से खास अपील की है — सफेद टी-शर्ट पहनकर शामिल हों! अब सवाल उठता है कि सफेद टी-शर्ट पहनने की यह अपील आखिर क्यों?

दरअसल, राहुल गांधी ने इस अभियान को एक प्रतीकात्मक जनआंदोलन के रूप में गढ़ा है। उनका उद्देश्य है कि युवा एकजुट दिखें, और सफेद रंग को सच्चाई, शांति और संघर्ष का प्रतीक मानते हुए सरकार के सामने एक शांत लेकिन मजबूत विरोध दर्ज करें।

राहुल गांधी ने इस पदयात्रा से पहले रविवार को एक वीडियो संदेश में कहा,”बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए। इसका उद्देश्य पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावनाओं, उनके संघर्ष, उनकी पीड़ा से रूबरू कराना है।”

उन्होंने आगे लिखा, “आप भी सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं, सवाल पूछें, अपनी आवाज बुलंद करें। अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव डालें, उसे हटाएं।”

राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट पर सुबह 9:50 बजे पहुंचे, फिर बेगूसराय के लिए रवाना हुए। वहां पदयात्रा में शामिल होकर वे दोपहर 1 बजे पटना लौटेंगे। इसके बाद वे संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

इस पदयात्रा का नेतृत्व कन्हैया कुमार कर रहे हैं, जो बेगूसराय से हैं और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस इस पदयात्रा को बिहार के युवाओं की आवाज़ बताकर राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की नींव तैयार कर रही है।

यह भी पढ़ें:

मनोज कुमार के निधन पर छलका जीनत अमान का दर्द

132 दिनों का आमरण अनशन ख़त्म करने वाले किसान नेता की क्या होगी अगली प्लानिंग?

पंजाब को नशे से बचाने पैदल निकल पड़े राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया!

Exit mobile version