“नेवी जवानों के साथ कलाकार सलमान खान की जुगलबंदी”

आईएनएस पर आजादी के महोत्सव में अभिनेता सलमान खान हुए शामिल

“नेवी जवानों के साथ कलाकार सलमान खान की जुगलबंदी”

भारत के विशाखापट्टनम में निर्मित होनेवाली सबसे बड़े डिस्ट्रॉयर (विध्वंसक) आईएनएस (इंडियन नेवी जहाज) में आजादी के महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इस उत्सव में बॉलीवुड कलाकार सलमान खान ने भी हिस्सा लिया। सलमान खान ने जवानों के साथ मिलकर पोत पर तिरंगा लहराया उसके बाद राष्ट्रगान गाया। नेवी के जवानों के साथ खूब मौज मस्ती की। इस दौरान सलमान ने सिंगल हैंड पुश अप्स कर नेवी के दमदार जवानों के दिल जीत लिए।

 

विशाखापट्टनम में स्थित इंडियन नेवी जहाज की कुल लंबाई 164 मीटर और विस्थापन 7500  टन से अधिक हैं। इस पोत पर मौजूद जवान हिम्मत और निष्ठा के साथ भारत देश की समुद्री सीमा की रक्षा करते हैं। ऐसे में सलमान खान ने कार्यक्रम बना कर  विशाखापट्टनम के सैनिकों के साथ महत्वपूर्ण समय  बिताया। उन्हें देख वहां उपस्थित सारे नौजवान खुश हो गए।

इस दौरान सलमान खान ने वहां मौजूद लोगों से खूब बातचीत की, नौजवानों से ट्रेनिंग के बारे में जानकारी ली, अत्याधुनिक पोत को देखा, गाना गाने से लेकर पुशअप्स तक सब का आनंद लिया। जवानों के बीच कई बातों को साझा किया, उन्होंने जवानों को ऑटोग्राफ भी दिए, और माहौल को काफी खुशमिजाज बना दिया।

बता दें कि विशाखापट्टनम में मध्यम और छोटे दायरे की बंदूकें, पनडुब्बी रोधी और उच्च तकनीकी वारफेयर और कम्युनिकेशन सूट भी हैं। विशाखापट्टनम जहाज एक साथ तीन सौ से ऊपर चालक दल को समायोजित कर सकता हैं। साथ ही 4000  समुद्री मील को सफर करने की शक्ति भी रखता है। हमारे देश को सुरक्षित रखने में इन नेवी जवानों ने कई त्याग और बलिदान दिए हैं। ऐसे में इन महान वीरों को संपूर्ण भारतवासियों का सत सत नमन।

ये भी पढ़ें 

 

प्रेम और त्याग की फिल्म है रक्षाबंधन  

Exit mobile version