27.6 C
Mumbai
Wednesday, July 8, 2026
होमधर्म संस्कृतिआदिपुरुष: सीता रामनवमी के अवसर पर 'राम सिया राम' का ऑडियो हुआ...

आदिपुरुष: सीता रामनवमी के अवसर पर ‘राम सिया राम’ का ऑडियो हुआ रिलीज

जानकी बनीं कृति की आखों से छलके आँसू ।

Google News Follow

Related

फिल्ममेकर ओम राउत की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष के लिए दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बीच आदिपुरुष से सीता नवमी के पावन मौके पर कृति सेनन ने फिल्म के पोस्टर के साथ ‘राम सिया राम’ का ऑडियो रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर दर्शकों के सामने रखे गए इस ऑडियो टीजर को रिलीज करने के साथ इसके कैप्शन में मां सीता का वर्णन किया गया है।

वीडियो पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में कृति सेनन ने माता सीता की निस्वार्थता और पवित्रता का वर्णन किया है।राम सिया राम की मधुर धुन राघव के प्रति जानकी की अटूट प्रेम की भावना को पूरी तरह से समाहित करती है। उन्होंने कैप्शन में ‘जय सिया राम’ को छह अलग भाषाओं में लिख कर इस ऑडियो टीजर को शेयर किया। यह ऑडियो टीजर वीडियो फॉर्मैट में है, जिसमें देखा जा सकता है कि जानकी बनीं कृति सेनन की आंखों से आंसू निकल रहे हैं। वहीं, प्रभास, श्रीराम के रूप में हाथ में धनुष लिए खड़े हैं। इसके साथ ही सीता के रूप में कृति सेनन का पोस्टर भी रिलीज किया गया है।

आदिपुरुष महाकाव्य रामायण से प्रेरित आगामी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है।  आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। फिल्म में श्रीराम रूप में प्रभास राघव, कृति सेनन जानकी और सैफ अली खान लंकेश के रूप में हैं। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी देखें 

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर पर बवाल, मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,145फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें