29 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमधर्म संस्कृतिकाठमांडू में बैन हुई फिल्म 'आदिपुरुष', माता सीता के सीन पर जताई...

काठमांडू में बैन हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’, माता सीता के सीन पर जताई आपत्ति

फिल्म आदिपुरुष को देशभर में निगेटिव रिव्यूज मिल रहे हैं।

Google News Follow

Related

फिल्म आदिपुरुष को लेकर देशभर विवाद हो रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर नेगेटिव रिव्यू देखने मिल रहा है। वहीं अब नेपाल की राजधानी काठमांडू में इस फिल्म पर बैन लग गया है। काठमांडू में आदिपुरुष पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। साथ ही फिल्म को लेकर सिनेमाघरों में हिदायत दी गई है। हालांकि आदिपुरुष पर यह बैन फिलहाल काठमांडू तक सीमित है और पूरे नेपाल में इसे बैन नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही पूरे देश में फिल्म को बैन किये जाने की पूरी आशंका है।

नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने ‘आदिपुरुष’ में सीता को भारत की बेटी बताये जाने पर गहरी आपत्ति जताते हुर शहर में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई और शहर के सभी सिनेमाघर को लिखित रूप से हिदायत दी है कि वे जब तक फिल्म के इस सीन को नहीं हटाते हैं, तब तक शहर के किसी भी हॉल में इस फिल्म का प्रदर्शन ना किया जाए।

गौरतलब है कि 16 जून को रिलीज हुई ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष पर अब तक आम जनता से लेकर पॉपुलर सेलेब्स तक ने कमेंट किया है। वहीं इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। हालांकि फिल्म के डायलॉग्स से लेकर एक्टर्स के कपड़ों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने फैसला लिया है कि वे आदिपुरुष के कुछ डायलॉग्स में जल्द ही बदलाव करेंगे।

ये भी देखें 

मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष पर लगाए आरोप, कहा- ‘रामायण के साथ ये भयानक मजाक’

आदिपुरुष के मेकर्स का बड़ा फैसला, जल्द ही बदले जाएंगे फिल्म के डायलॉग

मलयालम फिल्म निर्देशक रामसिम्हन अबुबकर ने BJP छोड़ा, लेकिन वफादारी मोदी के साथ

अमेरिका में पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी, जानें क्यों खास है ये दौरा?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,199फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें