मथुरा: ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद गौरक्षकों ने किया दिल्ली-आगरा हाईवे जाम

पुलिस ने बताया हादसा

मथुरा: ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद गौरक्षकों ने किया दिल्ली-आगरा हाईवे जाम

Mathura: Cow vigilantes block Delhi-Agra highway after the death of 'Farsa Wale Baba'

उत्तर प्रदेश के मथुरामें गौ रक्षक चंद्रशेखर महाराज उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद शनिवार (21 मार्च) को गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाइवे जाम कर दिया। अब तक की जानकारी के उनकी उनकी मृत्यु एक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से हुई।

घटना सुबह करीब 4 बजे कोसी थाना क्षेत्र में घटी। घटना के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए और दिल्ली-आगरा हाइवे को जाम कर दिया। इस दौरान कई जगह पथराव हुआ और वाहनों के शीशे तोड़े गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जबकि कई पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘फरसा वाले बाबा’ को कथित तौर पर एक ट्रक में गौ तस्करी की सूचना मिली थी। उन्होंने हाईवे पर उस वाहन को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान नवीपुर क्षेत्र में एक अन्य ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उनकी मौत के बाद समर्थकों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। छाता क्षेत्र के पास हजारों लोगों ने हाईवे जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले को लेकर अलग बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार, “घने कोहरे के कारण सड़क पर आ रहे एक अन्य ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिस ट्रक को उन्होंने रोका था, उसमें केवल किराने का सामान था।…टक्कर मारने वाले ट्रक को भी नुकसान हुआ है और उसका चालक घायल है। वह और उसका सहायक अलवर के निवासी हैं और उनका इलाज चल रहा है।”

पुलिस के अनुसार।  मामले में गौ तस्करी से जुड़ी कोई पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही, हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाया गया है और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें:

भारतीय वायुसेना ने की ‘DAD’ की स्थापना, ₹13,000 करोड़ के iDEX इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

नवरात्रि व्रत में मखाना : हल्का, पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर, व्रत के लिए सर्वोत्तम आहार

लव जिहाद: दलित महिला के मामलें में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी निलंबित

Exit mobile version