गणपति पर यात्रियों को राहत, मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन!

वहीं, ट्रेन संख्या 09020 सावंतवाड़ी रोड-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 26 और 27 सितंबर को सुबह 4:50 बजे सावंतवाड़ी रोड से रवाना होकर उसी दिन रात 8:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

गणपति पर यात्रियों को राहत, मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन!

Relief-for-travelers-during-Ganpati-Special-train-to-run-between-Mumbai-Central-and-Sawantwadi

गणपति महोत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और सावंतवाड़ी रोड के बीच विशेष किराये पर गणपति स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे मुंबई और कोंकण क्षेत्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 09019 मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी रोड स्पेशल 25 और 26 सितंबर 2026 को मुंबई सेंट्रल से रात 10:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 2:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 09020 सावंतवाड़ी रोड-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 26 और 27 सितंबर को सुबह 4:50 बजे सावंतवाड़ी रोड से रवाना होकर उसी दिन रात 8:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, राजापुर रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और जराप समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।

स्पेशल ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

ट्रेन संख्या 09019 की बुकिंग 12 सितंबर 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रुकने के समय और ट्रेन की संरचना (कोच की जानकारी) के बारे में विस्तार से जानने के लिए, यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

 
यह भी पढ़ें-
बलूचिस्तान में पाक अधिकारियों पर अत्याचार के आरोप, मानवाधिकार संगठन चिंतित! 
चुनाव चिह्न विवाद के बीच दिलीप घोष ने टीएमसी पर साधा निशाना!
Exit mobile version