वास्तु शास्त्र: घर में सही दिशा और सही जगहों पर रखें मोर पंख, होंगे ये फायदे 

वास्तु शास्त्र: घर में सही दिशा और सही जगहों पर रखें मोर पंख, होंगे ये फायदे 

भगवान श्री कृष्ण के माथे पर लगे मोर के पंख अति सुन्दर लगते है, लेकिन वास्तु शास्त्र से इसका बड़ा संबंध है। हिन्दू धर्म में मोर पंख को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। घर में मोर पंख रखने से जहां पॉज़िटिव ऊर्जा मिलती है  नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वहीं आर्थिक रूप लोग सम्पन्न होते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को अगर में सही दिशा और जगह पर रखा  जाए तो इसका बहुत बड़ा लाभ मिलता है। वास्तु शास्त्र के मान्यता के अनुसार लोगों धन्य धान्य में बढ़ोत्तरी होती है। आइये जानते है कि कौन सी जगह पर मोर पंख को रखने पर क्या फायदा होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख घर में रखने से अमंगल टल सकता है। घर में मोर का पंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर की खुशियां बनी रहती हैं। आप चाहे तो मोर पंख को अपने पूजा घर में भी रख सकते हैं। अगर वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा हो तो अपने बेडरूम में मोर पंख को रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच के संबंध मधुर होते हैं और प्यार बना रहेगा। वास्तु के अनुसार बच्चों के स्टडी रूम में मोर पंख रखना चाहिए। इससे बच्चों का पढ़ने लिखने में मन लगता है। साथ ही बहुत तेजी से उनकी बुद्धि विकसित होती है। हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण का प्रिय मोर पंख सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
वास्तुशास्त्र में भी मान्यता है कि अगर आपको किसी काम में सफलता नहीं मिल रही तो आपको अपने पास मोर पंख रखना चाहिए। इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए ऑफिस या तिजोरी में साउथ-ईस्ट दिशा में मोर पंख रखें। इससे धन की कमी दूर होगी और रुका हुआ धन भी आसानी से मिल जाएगा। वास्तुशास्त्र के अनुसार मोर पंख से पॉजिटिव एनर्जी निकलती है। इसे अपने पास रखना चाहिए। इसे रखने से शत्रुओं से भी कटु संबंध बेहतर बनेंगे।
Exit mobile version