भारत ने इतिहास रचा, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 400 रन का आंकड़ा छूने वाला पहला देश

भारत ने इतिहास रचा, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 400 रन का आंकड़ा छूने वाला पहला देश

India made history, becoming the first country to cross the 400-run mark in the Under-19 World Cup final.

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 411/9 का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में 350 रन का आंकड़ा छूने वाला पहला देश बन गया है। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

इससे पहले, अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भारत के ही नाम था। टीम इंडिया ने साल 2016 में फतुल्लाह में नामीबिया के खिलाफ 349/6 का स्कोर बनाया था। उस मुकाबले में ऋषभ पंत ने 96 गेंदों में 111 रन की पारी खेली थी।

भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में तीसरी बार 400 का आंकड़ा छुआ है। टीम इंडिया ने 16 फरवरी 2024 को स्कॉटलैंड के विरुद्ध 3 विकेट खोकर 425 रन बनाए थे, जबकि 22 जनवरी 2022 को युगांडा के खिलाफ 5 विकेट खोकर 405 रन जुटाए थे। आपको बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा चेज 311 रन का है, जो भारत ने बुधवार को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल किया था।

शुक्रवार (6 फरवरी)को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी खिताबी मुकाबले में भारत ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन की पारी खेली। इस बीच उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ 90 गेंदों में 142 रन, जबकि वेदांत त्रिवेदी के साथ 39 गेंदों में 89 रन की साझेदारी की।

आयुष म्हात्रे 51 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कनिष्क चौहान ने अंतिम ओवरों में तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 400 के पार पहुंचाया। उन्होंने 20 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 37 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट मैनी लम्सडेन ने अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान: इस्लामाबाद की मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका, 31 की मौत

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक 175 रन की पारी

ट्रंप के दबाव के बीच ग्रीनलैंड में कनाडा और फ्रांस ने खोले वाणिज्य दूतावास

Exit mobile version