जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में आज (1 अक्टूबर) पुरुष क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल हुआ। पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल मैच में एंट्री की। दूसरा मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार और एमएस धोनी के रिकॉर्ड तोड़ दिए।
निशिन के कोरोगी पार्क में दूसरे सेमीफाइनल के टॉस के बाद बुमराह का नाम फाइनल इलेवन में आया और वह भारत के लिए सबसे ज्यादा देशों में T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली, भुवनेश्वर और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। बुमराह ने अब तक 13 देशों में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले हैं। उनके बाद विराट, रोहित और भुवनेश्वर ने भारत के लिए 12-12 देशों में T20 मैच खेले हैं।
जापान में T20 इंटरनेशनल मैच खेलने से पहले बुमराह ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, UAE, USA, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे में कम से कम एक T20 इंटरनेशनल मैच खेला है।
बुमराह का न टूटने वाला रिकॉर्ड….
विराट, रोहित और भुवनेश्वर ने जापान को छोड़कर उन सभी देशों में T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जहां बुमराह खेले हैं। इसलिए रोहित-विराट बुमराह का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे, क्योंकि वे T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। भुवनेश्वर की बात करें तो उनके भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद कम है। साथ ही, उन्हें भारत के लिए दो देशों में T20 इंटरनेशनल मैच खेलने होंगे, तो बुमराह का रिकॉर्ड कहां टूटेगा।
अब सवाल यह उठ रहा होगा कि बुमराह ने धोनी का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा। तो, बुमराह ने भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में रोहित 159 मैचों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि धोनी 98 मैचों के साथ छठे नंबर पर थे। अब बुमराह ने 99 मैचों के साथ यह जगह बना ली है।
भारत के लिए सबसे ज़्यादा T20 इंटरनेशनल मैच
159 – रोहित शर्मा
138 – हार्दिक पांड्या
125 – विराट कोहली
113 – सूर्यकुमार यादव
106 – अक्षर पटेल*
99 – जसप्रीत बुमराह
98 – MS धोनी
मैच का स्टेटस
श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने को कहा। भारत ने वैभव सूर्यवंशी के 38 और ईशान किशन के नाबाद 80 रनों की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए।
जब श्रीलंका टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उन्हें बुमराह के तूफान ने घेर लिया। उन्होंने पहले ही ओवर में एक रन देकर दो विकेट लिए। फिर श्रीलंका के विकेट गिरते रहे। उनकी पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर आउट हो गई और भारत ने मैच 124 रन से जीत लिया।
भारत अब गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा। यह मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें-
