एशिया कप से पहले धोनी को लेकर भावुक हुए विराट कोहली

विराट कोहली ने कहा धोनी हमेशा मेरे कप्तान

एशिया कप से पहले धोनी को लेकर भावुक हुए विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। विराट ने लिखा है कि मैं महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम के समय कप्तान था, विराट ने कहा कि यह मेरे करियर का सबसे सुखद और रोमांचक समय था। कोहली ने कहा कि हम दोनों की साझेदारी मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। विराट ने अपना और धोनी का जर्सी नंबर लिखते हुए कहा कि 7+18 की साझेदारी हमेशा खास रहेगी। 

 महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की जोड़ी ने मैदान पर कई सुपरहिट परफॉरमेंस दिए थे। उपकप्तान विराट अपने आक्रामक अंदाज से विपक्षी टीम पर हावी होते थे दूसरी तरफ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की रणनीती विपक्षी टीम के हर हौसले को पस्त कर देती थी। परंतु महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट सीरीज के बीच में ही संन्यास ले लिया था। और भारत की कप्तानी विराट कोहली को मिल गई थी। लेकिन वनडे और टी20 क्रिकेट में दोनों की जोड़ी ने लंबे समय तक भारत के लिए कमाल किया। 

विराट और धोनी दोनों की फिटनेस कमाल की है जिसके बदौलत यह विपक्षी टीम पर दबाव बनाते थे। धोनी और कोहली ने मिलकर भारत को कई मैच जिताए हैं। साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इस मौके पर विराट कोहली ने कहा था कि धोनी हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।  

यह भी देखें 

अडानी ग्रुप का NDTV डील में फंसा पेच

Exit mobile version