शिवम दुबे को आउट कर जडेजा ने क्यों किया वायरल ‘फायरिंग’ सेलिब्रेशन

खुद बताई वजह

शिवम दुबे को आउट कर जडेजा ने क्यों किया वायरल ‘फायरिंग’ सेलिब्रेशन

Why did Jadeja's 'firing' celebration go viral after dismissing Shivam Dube?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) के एक मुकाबले में रविंद्र जडेजा का अनोखा सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बन गया।राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए इस मैच में जडेजा ने शिवम दुबे का विकेट झटकने के बाद अपनी दो उंगलियों से ‘पिस्तौल’ से ‘फायरिंग’ इशारा करते हुए कहा ‘बूम’। जडेजा का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई।

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले में शिवम दुबे बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए। गेंद सीधे फील्डर रवि बिश्नोई = के हाथों में चली गई, जिससे उनका विकेट गिर गया। विकेट लेने के बाद जडेजा ने अपनी दो उंगलियों से ‘पिस्तौल’ से ‘फायरिंग’ इशारा किया। इस सेलिब्रेशन को कुछ लोगों ने आक्रामक माना और इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई।

मैच के बाद जडेजा ने साफ किया कि उनका इरादा किसी भी तरह से आक्रामक या व्यक्तिगत नहीं था। उन्होंने कहा, “मैं पहले जब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलता था, तब भी कैंप में इसी तरह से सेलिब्रेशन किया करता था। बस वही आदत यहां भी जारी रखी।” इस बयान के बाद साफ हो गया कि यह सिर्फ एक स्टाइलिश सेलिब्रेशन था, न कि किसी खिलाड़ी के प्रति कोई संदेश।

जडेजा ने यह भी दिखाया कि अनुभव किस तरह काम आता है। वह शिवम दुबे की बल्लेबाजी शैली से अच्छी तरह परिचित हैं, क्योंकि दोनों पहले एक ही टीम में खेल चुके हैं। उन्होंने ऐसी गेंद डाली, जिससे दुबे बड़ा शॉट खेलने के लिए मजबूर हुए और गलती कर बैठे। यह विकेट रणनीति और समझदारी का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।

यह मुकाबला जडेजा के लिए खास भी था, क्योंकि उन्होंने IPL में लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला है और 2026 सीजन से पहले उन्हें राजस्थान रॉयल्स में ट्रांसफर किया गया।

नई टीम में अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की 3 ओवर में 18 रन देते हुए 2 विकेट झटके।  उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गरने भी बेहतरीन गेंदबाजी की, जिससे चेन्नई की टीम 127 रन पर सीमित रह गई।

मैच के बाद जडेजा ने कहा, “राजस्थान रॉयल्स की पिंक जर्सी मुझ पर अच्छी लग रही है। पिच थोड़ी मुश्किल थी और गेंद टर्न ले रही थी। मेरा काम बस सही जगह पर गेंद डालना था।” उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट में कुछ भी तय नहीं होता और हर मैच में पूरी मेहनत जरूरी होती है।

 यह भी पढ़ें:

ED ने अब तक 1,105 बैंक धोखाधड़ी मामलों में ₹64,920 करोड़ की संपत्ति की जब्त

“खाली घोषणापत्र के साथ कांग्रेस को 15–17 सीटें ही मिलेंगी, NDA गठबंधन 90 पार करेगा”

कर्नाटक: विधायकों को मुफ्त मिलेंगे 3 IPL और 2 अंतरराष्ट्रीय मैच टिकट

“भारत-पाक संभावित तनाव में भारत का नहीं देंगे साथ”: अमेरिका का रुख साफ़

Exit mobile version