भजन पर मुस्लिम कट्टरता की आंच

भजन पर मुस्लिम कट्टरता की आंच | Har Har Shambu | Farmani Naaz | Deepali Gohil |

इस गाने को एक मुस्लिम लड़की फरमानी नाज द्वारा गाकर अपने यूट्यूब चैनल पर डालने के बाद विवाद हो गया है। मुस्लिम संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है। मुस्लिम संगठन का कहना है कि एक मुस्लिम लड़की भजन कैसे गा सकती है, यह इस्लाम के खिलाफ है। उसे तौबा करना चाहिए।   गौरतलब है कि इस भजन को ओरजिनल आवाज अभिलिप्सा पांडा ने दिया है। यह भजन ट्रेंड कर रहा है।      इस मामले में एक नया मामला सामने आया है। नाज के साथ कभी काम करने वाले आशू बच्चन को भी धमकियां मिल रही हैं। आशू का कहना है कि उसे कहा जा रहा कि वह नाज को समझाइए नहीं तो दोनों का बुरा हश्र होगा। गौरतलब है कि शुरू में दोनों साथ काम कर रहे थे लेकिन वे अब अलग हो गए हैं। #harharshambu #vividha #newdankahindi

Exit mobile version