टूट की ओर सपा गठबंधन?

टूट की ओर सपा गठबंधन? | Uttar Pradesh | Election | Legislative Council | Akhilesh Yadav | RN Singh |

विधान परिषद की 13 सीटें छह जुलाई को रिक्त हो रही हैं। इनमें सर्वाधिक छह सीटें सपा, भाजपा तीन, बसपा तीन और कांग्रेस की एक सीट शामिल है। सपा गठबंधन में गुरुवार को एक बार फिर बिखरता दिखाई दे रहा है| ऐसे में अब आजम खान की नाराजगी दूर होने के बाद पार्टी को अपने गठबंधन दलों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है| एमएलसी चुनाव में टिकट नहीं मिलने से ओपी राजभर की सुभासपा, केशव देव मौर्य का महान दल, संजय सिंह चौहान की जनवादी सोशलिस्ट पार्टी और चाचा शिवपाल ने सपा के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं| #UttarPradesh #election #Newsdanka

Exit mobile version