32.2 C
Mumbai
Sunday, June 7, 2026
होमदेश दुनियातेलंगाना की जनता को भ्रमित न करें रेवंत: अनिल राजभर!

तेलंगाना की जनता को भ्रमित न करें रेवंत: अनिल राजभर!

रेड्डी के बयान पर अनिल राजभर ने कहा कि भारत की जनता राजनीतिक रूप से विकसित हो चुकी है। यहां की जनता जानती है कि किसे अपना नेता चुनना है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें रेड्डी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर राहुल गांधी पीएम होते तो पीओके भारत में शामिल हो जाता। रेड्डी के बयान पर अनिल राजभर ने कहा कि भारत की जनता राजनीतिक रूप से विकसित हो चुकी है। यहां की जनता जानती है कि किसे अपना नेता चुनना है।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को देश की चिंता की बजाय अपने प्रदेश की चिंता करनी चाहिए। तेलंगाना की जनता ने उन्हें चुना है तो वह लोगों का ख्याल रखें।

सांसद शशि थरूर पर कांग्रेस नेताओं के बयान पर अनिल राजभर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बात से परेशान है कि कैसे थरूर भारत के पक्ष और पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ बोल रहे हैं। अभी तो शशि थरूर ने पाकिस्तान की तस्वीर दुनिया को दिखाई है तो कांग्रेस को इतना दर्द हो रहा है। अगर गुलाम नबी आजाद बोलेंगे तो न जाने कांग्रेस का क्या होगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कांग्रेस सेना के शौर्य-सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। देश की जनता यह सब देख रही है। सही समय आने पर जनता कांग्रेस को जवाब देगी।

दूसरी ओर केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष का कार्यकाल सही मायने में सेवा, समर्पण, प्रगति, भाईचारा, समृद्धि, रोजगार, अखंडता, एकता और राष्ट्रीय सामंजस्य की यात्रा को दर्शाता है।

उन्होंने जिस तरह से लगातार राष्ट्र सेवा के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया है, वह सराहनीय है। पूरे देश और खासकर युवाओं की ओर से हम प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि विपक्ष के पास आज कोई एजेंडा नहीं है। विपक्ष बेबुनियाद बयान देकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। आज देश और दुनियाभर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा हो रही है, हम सभी भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की बात कर रहे हैं। लेकिन, विपक्ष इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

उन्होंने कहा कि विदेश भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न देशों का दौरा कर आतंकवाद और आतंकवादियों को समर्थन देने वाले देश पाकिस्तान को बेनकाब किया है। एक-एक करके आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वाले देशों की परतें खुल रही हैं। ऐसे समय में विपक्ष को भी संयम बरतना चाहिए और भारत के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

मोदी के फैसले से नीतीश गदगद, जातीय गणना को बताया अहम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें