28.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियासिक्किम: उत्तरी क्षेत्र में राहत के लिए हेलीकॉप्टर तैनात, एनडीआरएफ सक्रिय!

सिक्किम: उत्तरी क्षेत्र में राहत के लिए हेलीकॉप्टर तैनात, एनडीआरएफ सक्रिय!

प्रशासन ने टीमों को वैकल्पिक पैदल मार्गों की खोज करने और मौसम की स्थिति के आधार पर अस्थायी हैलीपैड स्थापित करने की संभावनाओं का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया है।

Google News Follow
उत्तर सिक्किम में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को सिक्किम सरकार ने हेलीकॉप्टरों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किए। इसके लिए दो वी-5 हेलीकॉप्टरों को उतारा गया है। मंगलवार को पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर उतरे। इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा  प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को राहत और बचाव कार्यों को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में तैनात किया गया।
सुबह की पहली उड़ान में 23 एनडीआरएफ कर्मियों को आवश्यक आपूर्ति सामग्री के साथ सफलतापूर्वक पाक्योंग से चट्टेन, जो हाल की प्राकृतिक आपदाओं से गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, तक एयरलिफ्ट किया गया। एनडीआरएफ टीमों को सैटेलाइट फोन और आवश्यक आपातकालीन उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, ताकि वे मौके पर त्वरित कार्रवाई कर सकें।

यह तैनाती एक समन्वित प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों में राहत कार्यों को मजबूत करना है, जहां पहुंचना अत्यधिक कठिन हो गया है। ये टीमें निकासी, खोज और बचाव कार्यों के साथ-साथ अस्थायी संचार माध्यम स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी, ताकि फंसे हुए और प्रभावित निवासियों की सहायता की जा सके।

प्रशासन ने टीमों को वैकल्पिक पैदल मार्गों की खोज करने और मौसम की स्थिति के आधार पर अस्थायी हैलीपैड स्थापित करने की संभावनाओं का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया है।

प्राथमिकता उन अलग-थलग पड़े समुदायों तक पहुंचने और समय पर सहायता पहुंचाने को दी जा रही है। राहत कार्य अभी भी जारी हैं और राज्य तथा केंद्र की एजेंसियां मिलकर इस आपदा स्थिति का त्वरित और प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए प्रयासरत हैं।
यह भी पढ़ें-

कमल हासन को कर्नाटक हाई कोर्ट ने फटकारा, कहा- ‘आहत न करें भावनाएं’! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें