29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश झाबुआ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, की आर्थिक...

मध्य प्रदेश झाबुआ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, की आर्थिक मदद की घोषणा!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिवारवालों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “मध्य प्रदेश के झाबुआ में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिवारवालों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”झाबुआ जिले के सजेली रेलवे फाटक पर हुए हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों के काल-कवलित होने और दो लोगों के घायल होने के समाचार से हृदय अत्यंत व्यथित है।

मृतकों के निकटतम वैध वारिसों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

बता दें कि मध्य प्रदेश के झाबुआ में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को एक कार के ऊपर ट्राला पलट गया। जिससे कार में सवार नौ लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात को लगभग दो बजे झाबुआ जिले के थांदला मेघनगर के बीच में पड़ने वाले संजेली रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के करीब एक ट्राले का संतुलन बिगड़ा और वह करीब से गुजर रही कार पर पलट गया। कार में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें-

आरसीबी की जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़, 8 की मौत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें