30.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामा15 जगहों पर एकसाथ कार्रवाई, बॉलीवुड कलाकार दिनो मोरियाके घर ईडी का...

15 जगहों पर एकसाथ कार्रवाई, बॉलीवुड कलाकार दिनो मोरियाके घर ईडी का छापा !

दिनो मोरिया शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाते हैं।

Google News Follow

मिठी नदी की सफाई से जुड़े बहुचर्चित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई और कोच्चि समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें अभिनेता दिनो मोरिया का बांद्रा स्थित आवास भी शामिल है।

इस प्रकरण में पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने केस दर्ज किया था। अब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जांच शुरू करते हुए यह कार्रवाई की है। ईडी की टीम अवैध फंडिंग और मनी ट्रेल का पता लगाने के लिए संबंधित स्थानों पर दस्तावेज़ों की तलाश कर रही है।

दिनो मोरिया शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाते हैं। उनकी इस मामले में पहले भी दो बार ईओडब्ल्यू द्वारा पूछताछ की हो चुकी है। अब ईडी ने उनके घर पर पहुंचकर जरूरी दस्तावेज़ खंगाले हैं। ईडी की छापेमारी में बीएमसी के सहायक अभियंता प्रशांत रामुगडे और कई ठेकेदारों के घरों और दफ्तरों को भी निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई और केरल के कोच्चि में भी कई ठिकानों पर कार्रवाई की गई है।

यह मामला मिठी नदी से गाद निकालने के 20 साल पुराने प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसके लिए बीएमसी ने लगभग 1100 करोड़ रुपये के ठेके दिए थे। जांच में सामने आया कि इस दौरान कुल 18 ठेकेदारों को काम सौंपा गया, लेकिन उपकरण किराये पर लेने और अन्य खर्चों में भारी अनियमितता हुई। शुरुआती जांच में 65 करोड़ 54 लाख रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

अब ईडी ने इस पूरे मामले की जांच तेज कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े नामों की जांच की जा सकती है और इस घोटाले में कई नए खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

राहुल गांधी की भाषा पाकिस्तान जैसी, ऐसे व्यक्ति का बहिष्कार होना चाहिए: गिरिराज सिंह का हमला

जम्मू-कश्मीर: कटरा में स्कूली बच्चों में उत्साह, बोले- मोदी शानदार नेता हैं!

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज, अंजी पुल का किया उद्घाटन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें